पंजाब के प्रसिद्ध गायक राज बराड़ का आज चंडीगढ़ में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच से उनके निधन की दुखद खबर मिली।
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह को राज बराड़ की तबियत अचानक खराब हुई थी।
इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांसे ली। राज बराड अभी तकरीबन 45 साल के थे। बराड़ के निधन से पंजाबी सिनेमा जगत में शोक की लहर है।