सीएम खट्टर ने बरवाला के सतलोक आश्रम में संत रामपाल को गिरफ्तार के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। अंबाला में सहकारिता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बरवाला के सतलोक आश्रम में संत रामपाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान की सराहना की।
उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि किसी निर्दोष की जान गंवाए बगैर पुलिस और प्रशासन रामपाल को गिरफ्तार करने में सफल हुआ है।
उन्होंने कहा कि हालांकि यह सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा कि कानून व न्यायालय के आदेश के अनुसार संत रामपाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।