फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM खट्टर बोले- अगर कोर्ट कहेगी तो मारे गए डेरा प्रेमियों को मुआवजा देंगे

Fri, 22 Sep 2017 02:08 PM IST
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Haryana CM Manohar lal Khattar
विज्ञापन
25 अगस्त को राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद पंचकूला में हुई हिंसा में मारे गए डेरा समर्थकों मुआवजा देने पर सीएम खट्टर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोर्ट कहेगी तो सरकार मुआवजा देगी। मामले अभी कोर्ट में विचाराधीन है, जैसा कोर्ट कहेगी वैसा सरकार करेगी। पंचकूला स्थित मनसा देवी में एक कार्यक्रम के सिलसिले में वे आऐ थे।
विज्ञापन

  Will give compensation if court says so,whatever it directs:ML Khattar on compensation to those killed in police firing during Dera violence pic.twitter.com/UhkuFwMQtq — ANI (@ANI) September 22, 2017
Trending Videos
विज्ञापन

मंत्री अनिल विज ने मांगा था मुआवजा

Anil Vij - फोटो : File Photo
गौरतलब है कि पंचकूला हिंसा में मारे गए डेरा समर्थकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग सरकार में उठी है। हरियाणा सरकार के ही मंत्री ने इसकी आवाज बुलंद की है।

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह मांग की है और इसके पीछे तर्क ये दिया कि जब जाट आरक्षण के दौरान मारे गए लोगों को मुआवजा दिया जा रहा है तो फिर डेरा हिंसा के दौरान मारे गए लोगों को क्यों नहीं। मंत्री समूह की अनौपचारिक बैठक में अनिल विज के इस तर्क के बाद से सरकार मंथन मोड में पहुंच चुकी है।

डेरामुखी के प्रति सरकार के नर्म रवैये को लेकर पहले ही उंगली उठ रही है। अब विज की इस मांग के बाद राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ना तय है। हालांकि, फिलहाल सरकार के कुछ मंत्रियों ने ही अनिल विज की इस मांग पर सहमति भी जताई है। वहीं, मुख्यमंत्री की तरफ से अभी कोई आश्वासन नहीं मिला है।

मालूम हो कि पंजाब सरकार पहले ही मारे गए डेरा समर्थकों को मुआवजा देने से इनकार कर चुकी है। जबकि, अधिकतर मृतक पंजाब के थे। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक इस हिंसा में कुल 41 लोगों की मौत हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें