फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण आंदोलन से उपजे हालात पर राज्यपाल से मिले खट्टर

Wed, 02 Mar 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण आंदोलन से उपजे हालात को संभालने में जुटी हरियाणा सरकार के मुखिया मनोहर लाल खट्टर मंगलवार देर रात अचानक राजभवन पहुंच गए। उन्होंने राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से लंबी बातचीत की।
विज्ञापन


हालांकि बातचीत क्या हुई, इसका खुलासा नहीं हुआ, लेकिन राजभवन पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री खट्टर ने अपने आवास पर वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ बैठक की। बैठक में विज और कैप्टन अभिमन्यु के अलावा विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव और विधायक नरेश कौशिक भी मौजूद रहे।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री बुधवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में लिए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों के बारे में राज्यपाल को जानकारी देने के लिए राजभवन पहुंचे थे।
विज्ञापन


कैबिनेट की बैठक में विधानसभा के बजट सत्र की तारीखों पर भी फैसला लिया जाना है। इसके अलावा मुख्यमंत्री प्रदेश के बिगड़े माहौल को सुधारने के लिए भी कुछ कड़े फैसले ले सकते हैं, जिनमें ड्यूटी के प्रति कोताही बरतने वाले आला अफसरों के खिलाफ कार्रवाई भी शामिल है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें