फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल्या डैम पहुंचे सीएम, अवैध खनन रोकने के दिए निर्देश

Wed, 13 Apr 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर पहुंचे कौशल्या डैम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अवैध खनन की शिकायत पर ने मंगलवार को पंचकूला स्थित कौशल्या डैम का औचक निरीक्षण किया। डैम पर हुए खनन और आसपास हुए निर्माण को देखकर सीएम के तेवर तल्ख हो गए। उन्होंने मौके पर ही डीसीपी अनिल धवन को निर्देश दिए कि अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे रोकने के लिए वह पुख्ता इंतजाम करें। डीसीपी अनिल धवन ने सीएम को भरोसा दिलाया कि वह अवैध खनन रोकने के लिए डैम की स्पेशल मानीटरिंग होगी। इसके लिए पेट्रोलिंग टीमों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को नवरात्र उत्सव के दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर का पंचकूला के दो प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम था। हालांकि पुलिस-प्रशासन को ये भनक तक नहीं थी कि मुख्यमंत्री कौशल्या डैम का निरीक्षण करेंगे। पहले से तय कार्यक्रम अनुसार सीएम की गाड़ियों का काफिला काली माता मंदिर की ओर बढ़ रहा था, लेकिन इसी बीच उनके काफिले का रुख कौशल्या डैम की ओर मुड़ गया और चंद मिनटों में काफिला डैम पर पहुंच गया। इस घटनाक्रम से पुलिस-प्रशासन की सांसें अटक गईं।
 
सीएम के आदेश पर अमल, पेट्रोलिंग शुरू 
पंचकूला के पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार धवन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने खनन पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी है। मौके पर ही मुख्यमंत्री को बताया गया है कि यहां खनन पर पिछले छह साल से रोक है और भविष्य में छुटपुट या कोई बड़ा खनन ना हो, इसके लिए जिला पुलिस ने विशेष टीमें बनाएगी। यह टीमें संवेदनशील जगहों पर समय-समय पर पेट्रोलिंग करेंगी। ये पेट्रोलिंग आज से ही शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन

 
वरिष्ठ नेताओं की शिकायत का असर 
डैम के इर्द गिर्द बड़े पैमाने पर निर्माण हुआ है। इनमें पूर्व में हो चुका निर्माण और वर्तमान में जारी निर्माण कार्य पर्यावरण और नियमानुसार है या नहीं? अगले दिनों में इस दिशा पर कार्रवाई में भी तेजी आ सकती है। जानकारी मिली है कि पंचकूला भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने भी उपरोक्त विषय मेें मुख्यमंत्री को शिकायत की थी। इसी का असर रहा कि मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कौशल्या डैम पर औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें