फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको जिताना है, सीएम हुड्डा की प्रतिष्ठा दांव पर

Mon, 31 Mar 2014 02:34 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिष्ठा इस लोकसभा चुनाव में दांव पर लगी है। नए घोड़ो को मैदान में उतारने के बाद हुड्डा को यह साबित करके दिखाना है कि उनका चयन सही था।
विज्ञापन


चार सीटों पर उन्होंने हाईकमान को जीत का दावा कर टिकट दिलवाए हैं, वहीं मौजूदा छह सांसदों को जिताकर पार्टी की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी भी उन पर है। रोहतक में दीपेंद्र की सीट निकालने के लिए उन्होंने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।

छह वर्तमान सांसदों को दिलाए हैं टिकट

कांग्रेस हाईकमान ने छह वर्तमान सांसदों- करनाल से अरविंद शर्मा, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, फरीदाबाद से अवतार भड़ाना, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा, सिरसा से अशोक तंवर और भिवानी से श्रुति चौधरी को टिकट दिए हैं।

सैलजा के किनारा करने के बाद अंबाला से राजकुमार वाल्मीकि, सोनीपत से जितेंद्र मलिक के इनकार करने के बाद जगबीर मलिक और गुड़गांव से राव इंद्रजीत के पार्टी छोड़ने के बाद राव धर्मपाल और हिसार से संपत सिंह को हुड्डा ने हाईकमान से टिकट यह कहकर दिलवाया है कि यह सीटें जीत कर दूंगा। लेकिन सीटों पर जीत इतनी आसान नहीं है।

अभी तक सभी प्रत्याशियां के नामांकन में पहुंच कर हुड्डा ने यह संदेश तो दिया है कि वे सभी को साथ लेकर चल रहे हैं, लेकिन चहेतों को अधिक समय देने के आरोप भी उन पर लग रहे हैं।

रोहतक का कर रहे सबसे ज्यादा दौरा

मुख्यमंत्री का सबसे ज्यादा ध्यान रोहतक सीट पर लगा हैं। यह उनका अपना गढ़ भी है और पुत्र का संसदीय क्षेत्र भी। इसलिए हुड्डा का अधिकतम समय रोहतक में बीत रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा में कांग्रेस बहुत बढ़िया स्थिति में

हरियाणा में कांग्रेस बहुत बढ़िया स्थिति में है। पार्टी ने सभी नेताओं को बहुत सोच समझ कर टिकट दिया है। हम राज्य में दस सीटों पर जीत हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री सभी को साथ लेकर चल रहे हैं।
अशोक तंवर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरियाणा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें