फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: सीएम मान 27 जनवरी को 400 मोहल्ला क्लीनिक की देंगे सौगात, अरविंद केजरीवाल भी रहेंगे मौजूद

Tue, 24 Jan 2023 02:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 27 जनवरी को अमृतसर में उद्घाटन कार्यक्रम होगा। उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे। वहीं आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 27 जनवरी को पंजाब के लोगों को 500 आम आदमी क्लीनिक (मोहल्ला क्लीनिक) की सौगात देने जा रहे हैं। इस मौके पर आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। सीएम ने पहले चरण में बने 100 आम आदमी क्लीनिकों का 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उद्घाटन किया था। अब 400 नए क्लीनिक तैयार होने के बाद पंजाब में कुल आम आदमी क्लीनिकों की संख्या 500 हो जाएगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 27 जनवरी को अमृतसर में उद्घाटन कार्यक्रम होगा। उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे। वहीं आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बेहद गर्व की बात है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के मात्र साल भर के भीतर ही पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति शुरू हो गई है। 

चुनाव से पहले पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को गारंटी दी थी कि सरकार बनने पर पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि अब तक दस लाख से ज्यादा लोगों ने आम आदमी क्लीनिक का लाभ उठाया है और इलाज के दौरान तीन लाख से ज्यादा लोगों की मुफ्त जांच की गई। इसके अलावा लोगों को मुफ्त में दवाएं भी दी गईं।
विज्ञापन


डॉ. बलबीर ने कहा कि आप सरकार की पहली प्राथमिकता है कि आम लोगों को शिक्षा और चिकित्सा के टेंशन से मुक्त किया जाए। जब आम लोगों के बच्चे को मुफ्त में अच्छी शिक्षा मिलेगी, मुफ्त में इलाज होंगे, मुफ्त दवाइयां मिलेंगी और मुफ्त स्वास्थ्य जांच होगी तो उनके काफी पैसे बचेंगे। इन पैसे का इस्तेमाल वे अपने दैनिक जरूरतों के कार्यों में करेंगे। इससे आम लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा और समाज सही मायने में तरक्की करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें