फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस सत्र: CM मान बोले- लोगों का हम में और हमें लोगों में विश्वास, कांग्रेस विधायक बताएं, चन्नी कहां हैं

Tue, 27 Sep 2022 10:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पहली दफा हुआ है कि मतदान में हार के बाद किसी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा ही गायब हो गया है।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मंगलवार को सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि विश्वास प्रस्ताव इस कारण जरूरी था क्योंकि भाजपा और कांग्रेस ने राज्य में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को तोड़ने के लिए हाथ मिला लिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा देशभर में पिछले दरवाजे से अपनी सरकारें बनाने के लिए दल-बदल विरोधी कानून का इस्तेमाल नए हथियार के तौर पर कर रही है और बदकिस्मती से इसकी सबसे बड़ी पीड़ित होने के बावजूद कांग्रेस पार्टी भाजपा की हिमायत कर रही है। यह प्रस्ताव दर्शाता है कि लोगों का हममें विश्वास है और हमें लोगों में विश्वास है। 

भगवंत मान ने कहा कि भाजपा लोगों का भरोसा छीनने की भद्दी चाल चल रही है लेकिन ऐसा किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। हार जीवन का हिस्सा है लेकिन कांग्रेस इसे हजम नहीं कर पा रही, जिस कारण वह ‘ऑपरेशन लोटस’ के हक में उतरी हुई है। भाजपा ने विधायकों को लुभाकर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और अन्य राज्यों में चुनी हुई सरकारें भंग की हैं। दिल्ली में तीन बार सरकार भंग करने की कोशिश की गई और अब पंजाब में पैसों से विधायकों को खरीदने की कोशिश हो रही हैं।
विज्ञापन

 
भगवंत मान ने कहा कि भाजपा राज्य में सत्ता हासिल की मृग तृष्णा के पीछे भाग रही है और इस कदम के जरिये वह ‘दुक्कियों के साथ आप के इक्के खरीदने’ की कोशिशें कर रही है। भाजपा पैसे का प्रयोग करके लोकतंत्र को अपूर्णीय घाटा डाल रही है। पहले कांग्रेस भी यही करती रही है और अब यह पार्टी कांग्रेस के नक्शे कदम पर चल रही है। 

कांग्रेस विधायक बताएं, चन्नी कहां हैं: मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पहली दफा हुआ है कि मतदान में हार के बाद किसी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा ही गायब हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी के कार्यकाल में हुई अनियमितताओं के कारण ही वह अब गायब हैं।

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को आड़े हाथों लेते हुए भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस के सीनियर नेता ऑपरेशन लोटस फेल हो जाने के सदमे में हैं, जैसे उनकी बनायी स्कीम धराशायी हो गई हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रस्ताव द्वारा तथ्यों को लोगों के सामने रखा जा रहा है क्योंकि सत्र लाइव चल रहा है। जो लोग इस सत्र की मांग कर रहे थे, वह बहस से भाग गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें