फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Samvad: अमर उजाला संवाद में भाजपा पर बरसे सीएम भगवंत मान, बोले- व्यंगकारों को जेल में डाल रही सरकार

Mon, 07 Aug 2023 12:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

भगवंत मान ने कहा कि आज व्यंग्यकार को लोग परेशान कर रहे हैं, राजस्थान में पीएम मोदी की नकल करने वाले व्यक्ति को जेल में डाल दिया गया।
विज्ञापन
Chandigarh Samvad - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में आज अमर उजाला संवाद पंजाब का आयोजन किया जा रहा है। आज चंडीगढ़ में सितारों का जमघट लगा हुआ है। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल बिजनेस पार्क स्थित होटल हयात रेजेंसी में उद्योग, शिक्षा, खेल, कृषि, सिनेमा और कला क्षेत्र से जुड़ीं कई हस्तियां पहुंच रही हैं। इस कार्यक्रम में पंजाब की मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। भगवंत मान ने कहा कि आज व्यंग्यकार को लोग परेशान कर रहे हैं, राजस्थान में पीएम मोदी की नकल करने वाले व्यक्ति को जेल में डाल दिया गया। उन्होंने अपनी मुंबई की यात्रा का भी जिक्र किया और बताया कि वहां पर मुझे एक लिस्ट दी गई थी और कहा गया था कि इन शब्दों को नहीं बोलना है। इन शब्दों में काला धन, एनडीए, 15 लाख जैसे शब्द शामिल थे।

विज्ञापन


सीएम से सवाल किया गया कि अब आप खुद गद्दी पर हैं। आपके अंदर का व्यंग्यकार अब क्या कहता है? क्या वह बीच-बीच में लौट आता है? इसके जवाब में भगवंत मान ने कहा कि व्यंग्यकार रहता ही है, जाता कहां है। जब मैं नेता, सिस्टम, राजनीति पर सटायर करता था। तब मैं लिखता तो खुद था। इसलिए मेरा लिखा, मेरे सामने है। अब नेता की भूमिका में हूं, तो मुझे लगता है कि जिस बात पर मैं व्यंग्य करता था, वह मुझे नहीं करना चाहिए। हिंदी का अक्षर है- खाते। अब ये दोनों तरफ से इस्तेमाल होता है। हमारे देश के नेता इस देश में खाते हैं, इसलिए उनके विदेश में खाते हैं। एक और सटायर था कि लोग पहले कहते थे कि नेताजी मुझे इस इलाके से टिकट दो क्योंकि मुझे यहां के लोग अच्छे से जानते हैं। लोग आज भी यही कहते हैं, लेकिन अब कहते हैं कि मुझे इस इलाके से टिकट मत दो क्योंकि यहां के लोग मेरी करतूतों को जानते हैं। सिस्टम के इसी तरह के सटायर होते थे। 

सीएम से सवाल किया गया कि क्या अब व्यंग्य रचना कठिन हो गया है? खुद के लिए समय निकाल पाते हैं? इसके जवाब में सीएम भगवंत मान ने कहा कुछ दिलेर लड़के बोल देते हैं। कुछ के खिलाफ केस हो गया। मोदी जी की नकल करता था। उसे जेल में डाल दिया। व्यंग्य जिस पर किया जाए, वह भी आनंद उठाए, वह व्यंग्य है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप किसी के बारे में बोल ही नहीं सकते। आजकल लाफ्टर चैलेंज की शूटिंग के वक्त लिस्ट आती है कि आप यह शब्द कह ही नहीं सकते। आप मोदी जी का नाम नहीं ले सकते। कालाधन, 15 लाख नहीं बोल सकते, भले ही 14 या 16 लाख बोल लो। मैं आज भी व्यंग्यकार होता तो मैं नहीं रुकता।
विज्ञापन


सीएम ने आगे कहा कि मैंने पहले ही संसद में पूछ लिया था कि अच्छे दिन कब आएंगे। पंजाब का सारा समय मेरा अपना है। पंजाब मेरा अपना है। सिनेमा कभी-कभी देख लेता हूं। हम आम लोग हैं। महलों वाले लोग नहीं हैं। महलों वाले नेताओं का टाइम चला गया। मां गांव में रहती हैं, वहां चला जाता हूं कभी-कभी। मां का रिश्ता लिखने में एक अक्षर का है, पिता दो अक्षरों का शब्द है। जिस घर में मां है, वहां परमात्मा बसता है। उनसे पूछा गया कि भगवंत मान आपको दो-दो महीने नहीं मिलता कभी-कभी। तो वो कहती हैं कि भले ही मुझे नहीं मिलता, लेकिन बाकी मांओं से तो मिलता है ना? किसी ने कहा कि आप तो सीएम की मां हो, वहां दीवार तो ठीक करवा लो। उन्होंने कहा कि यहां कहीं हथौड़ा नहीं चलेगा। पता नहीं कौन सी किस्मत वाली ईंट यहां लगी जो मेरे बेटे को इतने बड़े ओहदे पर पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें