सिंगला ने किया गुनाह कबूल
भगवंत मान ने कहा कि अब पंजाब में भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा। डॉ. सिंगला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और अब कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ पुख्ता सबूतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
सबसे बड़े अंतर से जीते थे सिंगला
मानसा विधानसभा क्षेत्र से विजय सिंगला ने जीत दर्ज की थी। डॉ. विजय सिंगला को 100023 वोट मिले थे, जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को 36700 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर शिअद उम्मीदवार को 27180 वोट मिले थे। ऐसे में पंजाब में सबसे ज्यादा 63323 वोटों के अंतर से जीतकर वह विधायक बने थे। विधायक बनने के बाद सरकार के मंत्रिमंडल में उन्हें जगह दी गई।
प्रसिद्ध दंत सर्जन हैं डॉ. सिंगला
एक आम डॉक्टर से मंत्री पद पर पहुंचे डॉ. विजय सिंगला ने अपनी बीडीएस की शिक्षा राजिंदरा मेडिकल कॉलेज पटियाला से पूरी की। उनके पिता केशोराम सिंगला गांव भुपाल कलां में एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते थे जो बाद में मानसा आकर रहने लगे। करीब 10 वर्ष पहले ही सिंगला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।