फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम मान का फरमान: डीसी गांव-कस्बों में जाकर सुने लोगों की समस्या, मंगलवार को सभी एसएसपी की बैठक बुलाई

Mon, 04 Apr 2022 08:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को सभी जिलों के डीसी के साथ चंडीगढ़ में बैठक करने के बाद मंगलवार को सभी जिलों के एसएसपी के साथ बैठक तय कर दी है। यह बैठक मंगलवार को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में होगी।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को सभी डिप्टी कमिश्नरों (डीसी) को गांव-कस्बों में जाकर सार्वजनिक बैठक करने का आदेश दिया। पंजाब भवन में डिप्टी कमिश्नरों की बैठक में भगवंत मान ने कहा, आप सरकार का असली चेहरा हैं। लोगों से सीधा जुड़ाव रहता है। लोग आप पर बहुत ज्यादा भरोसा करते हैं। इसलिए आप गांव-कस्बों में जाएं और मौके पर ही समस्याओं का निपटारा करें।

विज्ञापन

 
उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों को सांझ केंद्रों की औचक जांच करने को भी कहा क्योंकि इन केंद्रों को प्रमुख तौर पर लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है। उन्होंने नागरिक केंद्रित सेवाएं सुचारु ढंग से मुहैया करवाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने बेहतर काम करने वाले डिवीजनल कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों, जिला पुलिस मुखियों, एसडीएम और अन्य क्षेत्रीय अधिकारियों के लिए ‘बेहतरीन कारगुजारी अवार्ड’ से सम्मानित करने का एलान किया।नशे से ग्रस्त लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए भगवंत मान ने सभी जिलों में नशा छुड़ाओ और पुनर्वास केंद्र एक महीने में शुरू और अपग्रेड करने का लक्ष्य दिया। 

आज सभी एसएसपी की बैठक बुलाई
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को सभी जिलों के डीसी के साथ चंडीगढ़ में बैठक करने के बाद मंगलवार को सभी जिलों के एसएसपी के साथ बैठक तय कर दी है। यह बैठक मंगलवार को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में होगी। पंजाब में हाल के दिनों में कबड्डी मैचों के दौरान प्रसिद्ध खिलाड़ी की हत्या, राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच रंजिश के चलते हत्या की घटनाएं और गैंगवार के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे माहौल में मुख्यमंत्री की सभी जिलों के एसएसपी के साथ मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा रहा कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही अपराधों में कमी लाने के लिए उपयुक्त कदम उठाने के निर्देश जारी करेंगे। इस बैठक में सभी एसएसपी के अलावा पुलिस के अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें