सीएम भगवंत मान ने कहा कि वह पंजाब के लोगों से अनुरोध करेंगे कि शांति से सभी के मन की बात सुनें मगर करें अपने मन की। उनकी सरकार लोगों से अपने किए गए कामों को सामने रखकर वोट मांगेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को मोहाली पहुंचे। मान ने अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में माथा टेका और पंजाब की प्रगति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
इस दौरान मान ने कहा कि अब वह खटकड़ कलां जा रहे हैं। मान ने कहा कि देश में चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए वह पंजाब के लोगों से अनुरोध करेंगे कि शांति से सभी के मन की बात सुनें मगर करें अपने मन की। उनकी सरकार लोगों से अपने किए गए कामों को सामने रखकर वोट मांगेंगे।