मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने विधानसभा चुनाव अमन-शांति, भाईचारक सांझ और विकास के मुद्दे पर लड़ने का एलान किया। वह शुक्रवार को पटियाला देहाती विधानसभा हलके में संगत दर्शन कार्यक्रम दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।
बादल ने दावा किया कि उनकी सरकार के राज में पंजाब में पिछले 10 साल पूरी तरह सद्भावना वाला माहौल रहने के कारण ही राज्य का चौतरफा विकास संभव हो सका है।
शिक्षा, सेहत, बुनियादी ढांचे और बिजली उत्पादन के क्षेत्र में राज्य ने विकास की बुलंदियों को छुआ है। इस समय राज्य में 35 लाख परिवारों को आटा-दाल की सुविधा दी जा रही है, जो कुल आबादी का तकरीबन 50 फीसदी बनती है।