नए साल का आगाज पुलिस के पहरे में होगा, खासकर इस बार शराब पीकर सड़कों पर नाच गाना नहीं कर सकेंगे। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी और वह भी एल्कोहल मीटर के साथ।
करीब 900 पुलिस मुलाजिमों को होटलों व रेस्तरां के बाहर व नाकों पर तैनात किया जाएगा ताकि लोग नए साल का जश्न मनाए लेकिन हुल्लड़बाजी व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ न हो।
डीसीपी हरजीत सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक आईपीएस सूडन विजी ने प्रैस वार्ता के दौरान बताया किशहर के सभी होटलों और क्लबों के बाहर ऐसे शरारती तत्वों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी, जो नए साल में शराब पीकर सड़कों पर हुल्लड़बाजी करते हैं।