फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली पहुंचे सीएम बादल, नवजोत सिद्धू के चरित्र पर उठाए सवाल

Sun, 27 Nov 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मोहाली पहुंचे सीएम प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली पहुंचे सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने मान सम्मान दिया, जिससे देश में पहचान बनी। पहले कुछ निजी हितों की खातिर दूसरी पार्टी में जाना और फिर पुरानी पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ बयानबाजी। ऐसे लोगों का क्या चरित्र है? इसका फैसला प्रदेश की जनता खुद करे। बादल ने कहा कि जो नेता बार-बार पार्टियां बदलते हैं। इस बारे में लोगों को खुद फैसला लेना चाहिए। 
विज्ञापन


भले ही मोहाली में अब तक अकाली दल ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाया है। हर रोज नए कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं, सीएम प्रकाश सिंह बादल ने इलाके के लोकल नेताओं को बड़ी राहत दी है। 
विज्ञापन

'बेहतर उम्मीदवार उतारा जाएगा, विकास के मुद्दे पर होगा चुनाव'

मोहाली पहुंचे सीएम प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि इस बार इलाके में पैराशूट से उम्मीदवार नहीं उतारा जाएगा। सरकार विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। मोहाली को बेहतर उम्मीदवार दिया जाएगा। 

वहीं, बादल ने आप द्वारा पंजाब के लिए दलित सीएम उम्मीदवार की घोषणा करने को दलितों की भावनाओं को कैश करना बताया। सीएम ने कहा कि दिल्ली में आप ने क्या किया, ये आप खुद देख लें। पंजाब में जो विकास अकाली-भाजपा सरकार ने किया, उतना किसी ने नहीं किया है।

पंजाब में रिफाइनरी से लेकर एम्स भाजपा की देन है। कांग्रेस के राज में सिर्फ राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक उत्पीड़न ही मिला है। वहीं, कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की ओर से पंजाब पुलिस के कर्मचारी की बदसलूकी के मामले में सीएम ने कहा कि उन्हें इस मुद्दे को निपटाने के लिए कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें