मेरी रगों में जाट का खून है हम चौधरी देवी लाल जी के वंशज है हम प्रदेश का भाईचारा कायम रखने में विश्वास रखते है और किसी भी कीमत पर भाईचारे को नहीं टूटने दिया जाएगा।
अभय चौटाला ने ये शब्द आज रोहतक के गाँव जसिया में चल रहे जाट आरक्षण धरने में बोले। पार्टी के सभी विधायको , सांसदों को लेकर अभय चौटाला धरना स्थल पर पहुंचे और विश्वास दिलाया कि जब तक पाचों जातियो को आरक्षण नहीं मिलता तबतक विधानसभा की कार्रवाई नहीं चलने देंगे।
चौटाला ने कहा कि पिछली बार के आंदोलन से जेल में बंद सभी निर्दोष लोगो को सरकार करे और सभी के मुकदमे वापस लिए जाए। जो जाट विधायक और मंत्री आंदोलन को न समर्थन देते हैं और न ही धरना स्थल पर आते हैं, उनमें जाट का खून नहीं है।
चौटाला के मुताबिक अगर धरना शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा तो हम अपना अधिकार जरूर लेने में कामयाब रहेंगे।