फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कामकाज में लापरवाही से नाराज सीएम ने ओएसडी को पद से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: फोटो
विज्ञापन

-
-जिम्मेदारियों के निर्वहन में खामियां पाए जाने पर सीएम मान ने पहले भी दी थी चेतावनी
-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब कैबिनेट में फेरबदल से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन मोड में दिखाई दिए। सीएम मान ने सोमवार सुबह अपने ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) ओंकार सिंह को पद से हटा दिया। सीएम लंबे अरसे से उनके कामकाज में लापरवाही से नाराज चल रहे थे। यहां तक की ओएसडी की जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी कई बार खामियां सामने आने पर सीएम ने उन्हें चेतावनी दी थी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ी एक फाइल के मामले में की गई है। यह फाइल सीएम की टॉप असाइनमेंट में शामिल थी, जिस पर ओएसडी की लापरवाही उनके लिए भारी पड़ गई।
विज्ञापन

ओंकार सिंह 31 अगस्त, 2022 से सीएम के ओएसडी के पद पर कार्यरत थे। ओंकार सिंह मूलरूप से संगरूर के रहने वाले हैं। उन्हें सीएम भगवंत मान का खास माना जाता रहा है। वह पहले भी कई पदों पर काम पर चुके थे। इससे पहले 18 नवंबर, 2023 को सीएम भगवंत मान के ओएसडी (जनसंपर्क) ने भी इस्तीफा दे दिया था। वह एक साल तक इस पद पर रहे थे। उन्होंने इस्तीफा देने की वजह स्वास्थ्य कारण बताया था। मंजीत सिंह सिद्धू मान के पुराने दोस्त थे। वह भी 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान नौकरी छोड़कर पार्टी से जुड़े थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें