चंडीगढ़ में आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल
चार दिवसीय आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल का समापन हो गया और अंतिम दिन स्टूडेंट्स के आर्ट वर्क ने खूब वाहवाही लूटी। फेस्टिवल के अंतिम दिन कैपिटल कॉम्प्लेक्स में लगी इंस्टालेशन वर्कशॉप का भी समापन हुआ।
इस दौरान वर्कशॉप में गर्वनमेंट आर्ट्स कॉलेज के छात्रों की ओर से तैयार किए आर्ट वर्क प्रदर्शित किए गए। यह वर्कशॉप चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के सहयोग से करवाई गई। जिसका मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को कैपिटल कॉम्प्लेक्स के बारे में जानकारी देने के साथ ही कलाकारों को ऐसा मंच प्रदान करना था जिसके जरिए वह अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में गृह सचिव अनुराग अग्रवाल और डॉयरेक्टर कल्चर अफेयर्स जितेन्द्र यादव भी शामिल रहे। गृह सचिव ने वर्कशॉप में भाग लेने वाले सभी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बेहतरीन आर्ट वर्क पर जताई खुशी
गृह सचिव ने क हा कि स्टूडेंट्स ने शानदार आर्ट वर्क दिखाया है। यह आर्ट वर्क यहीं तक सीमित नही होंगे आने वाले दिनाें में इसे शहर में पब्लिक प्लेस पर लगाने की योजना बनाई जाएगी।