फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: क्लर्क और सिस्टम एनालिस्ट ने किया 25 लाख का गबन, एक गिरफ्तार

Sat, 17 May 2025 02:13 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एलआईसी जीवनदीप बिल्डिंग सेक्टर-17 में स्थित अंत्योदय विभाग हरियाणा में 25 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। विभागीय जांच की रिपोर्ट के बाद सेक्टर- 17 थाना पुलिस ने फर्जीवाड़े के आरोप में क्लर्क और सिस्टम एनालिस्ट महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान सिस्टम एनालिस्ट अंबाला की पूनम गुप्ता और करनाल निवासी क्लर्क जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने जोगिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करेगी। पुलिस ने कहा कि फरार पूनम गुप्ता की तलाश जारी है।एफआईआर के अनुसार विभाग की संयुक्त निदेशक अलका यादव की अध्यक्षता में लेखाधिकारी अमित शर्मा, अधीक्षक नरेंद्र सिंह की गठित कमेटी ने इसकी जांच की। जांच के दौरान पैशन शाखा व आईटी शाखा द्वारा बताया गया कि पूनम गुप्ता के पास आईटी शाखा के डाटा के रखरखाव का जिम्मा था। साथ ही इस विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत पेंशन व उनका एरियर लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित करने क कार्य भी किया जाता था। 13 मई को आईटी शाखा में कार्यरत प्रोग्रामर परवेश कुमार द्वारा पैंशन अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया गया।
विज्ञापन

जोगिंदर की पत्नी के खाते गए पैसे
विभाग की जांच में सामने आया कि पूनम ने लाखों रुपये जोगिंदर की पत्नी सरोज के खाते में डाली थी। जोगिंदर और उसकी पत्नी का संयुक्त खाता है। दिसंबर 2024 से 13 मई तक सरोज के एक खाते में 18 लाख 95 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। जबकि दूसरे खाते में 6 लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें