फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयूसीएससी ने समर लीडरशिप कैंप लगाने और यूथ क्लब बनाने की वीसी से अपील

Sat, 17 May 2025 02:12 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू में कई सालों से गर्मियों में कोई कैंप नहीं लगाए गए हैं। इसको लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट अर्चित गर्ग ने वीसी को दो प्रपोजल दिए हैं। इसमें उन्होंने समर यूथ लीडरशिप कैंप जून-जुलाई में लगाने की अपील की है। कई सालों से यह कैंप बंद किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले समय पहलगाम में हुई घटना को लेकर ब्लैक आउट के चलते और एग्जाम संबंधित स्ट्रेस विद्यार्थियों पर रहा है। इन कैंप के द्वारा विद्यार्थियों को ट्रैकिंग, लीडरशिप ट्रेनिंग, हाइकिंग जैसी चीजें सीखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने यूनिवर्सिटी कैंपस में क्लब बनाने के लिए सलाह दी है। इसमें म्यूजिक बैंड, डांस क्लब, डिबेटिंग क्लब, आर्ट शायरी क्लब, फोटोग्राफी क्लब, स्पोर्ट्स क्लब बनाने की सलाह दी है। ट्रायल बेस पर कुछ कैंप चलाने की भी अनुमति मांगी है। अर्जित गर्ग ने कहा कि इस पर वीसी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। जल्द ही इस पर विचार करके इन्हें शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें