फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिटी सेंटर प्रोजेक्ट घोटाले में क्लीन चिट

Sun, 20 Aug 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
विज्ञापन
बहुचर्चित सिटी सेंटर घोटाले के मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित एफआईआर में नामजद  सभी 19 आरोपियों को क्लीन चिट दे दी है। ब्यूरो की ओर से शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरबीर सिंह की अदालत में एफआईआर कैंसिल करने की मांग वाली अर्जी दाखिल कर दी गई। अब अदालत में मामले की अगली सुनवाई 2 सितंबर को होगी। विजिलेंस के इस कदम को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


अदालत में विजिलेंस की ओर से दाखिल रिपोर्ट में कहा गया है कि इस केस की पुनर्जांच में किसी भी तरह से किसी भी आरोपी पर भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मामले में आरोप लगने के बाद खुद ही इसकी जांच के आदेश दिए थे। इसी आधार पर विजिलेंस ब्यूरो ने कहा है कि एफआईआर कैंसिल कर अब केस को बंद कर देना चाहिए।

मामले में सबसे पहले इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के तत्कालीन चेयरमैन अशोक गरचा की ओर से सीएम के नजदीकी कैप्टन राजेश सिंह पर टेलीफोन के जरिए सिटी सेंटर के निर्माण संबंधी सौ करोड़ रुपये घूस का ऑफर देने के आरोप का मामला सामने आया था। इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसकी जांच के निर्देश दिऐ थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह उस समय विदेश में थे। उन्हें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने राहत देते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली थी। 
विज्ञापन


चौधरी जगजीत समेत चार आरोपियों की हो चुकी है मौत
बाद में लुधियाना की अदालत में इस मामले को लेकर चार्जशीट भी फाइल की गई थी। इसी दौरान विजिलेंस के पास आरएल ग्रुप आफ कंपनीज (नई दिल्ली) के मालिक और मामले के आरोपी चेतन गुप्ता ने केस की पुन: जांच करवाने के लिए एक अर्जी दी। अर्जी पर विजिलेंस ने मामले की पूरी जांच करने के बाद क्लोजर रिपोर्ट में इससे जुड़े सभी आरोपियों को क्लीन चिट देते हुए यह पहल की है। उल्लेखनीय है कि इस केस से जुड़े चौधरी जगजीत सिंह सहित चार आरोपियों की मृत्यु भी हो चुकी है।   
विज्ञापन

  Punjab CM Capt Amrinder Singh and other accused given a clean chit in Ludhiana city centre scam — ANI (@ANI) August 19, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें