फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ सुथरी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है ‘इश्क ब्रांडी’

Thu, 20 Feb 2014 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कृपाण फिल्म का रिस्पांस देखकर सीरियस फिल्म करने का मन नहीं करता। अपनी नई फिल्म इश्क ब्रांडी की प्रमोशन के लिए शहर में पहुंचे पंजाबी गीतकार और अभिनेता रोशन प्रिंस ने यह बात कही।
विज्ञापन


वीरवार को होटल शिवालिक व्यू-17 में रोशन के साथ फिल्म की अभिनेत्री जपजी खेड़ा, वामिका गब्बी, डॉ. रंजीत के अलावा फिल्म के स्क्रीन प्ले और डायलॉग राइटर रूपिंदर इंदरजीत भी मौजूद थे।

फिल्म के बारे में रोशन ने बताया कि यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसकी शूटिंग पंजाब और मॉरीशस में हुई। मॉरीशस में शूटिंग करना बहुत मुश्किल था।

वहां पांच बजे के बाद हमें शूटिंग करने की इजाजत नहीं मिली। इसलिए जितने भी सीन फिल्माए गए वह दिन के हैं। फिल्म में तीन दोस्त हैं जो बैंकाक जाते हैं और मुश्किल में पड़ जाते हैं। फिल्म में साफ सुथरी कॉमेडी है।
विज्ञापन


फिल्म के मुख्य कलाकार रोशन ने बताया की पिछले साल बहुत सी पंजाबी कॉमेडी फिल्में नहीं चल पाई, लेकिन सीरियस सिनेमा का भी वही हाल है जो कॉमेडी का है।

कृपाण एक सीरियस फिल्म थी, लेकिन एक हफ्ते भी नहीं चली। एक अच्छी फिल्म होने के बावजूद उसको दर्शक नहीं मिले। दर्शकों को पंजाबी में पसंद ही कॉमेडी आती है, इसलिए कॉमेडी फिल्में कर रहा हूं।

आस्कर की लाइब्रेरी में पहुंचा स्क्रीन प्ले
फिल्म के स्क्रीन प्ले और डायलॉग राइटर रूपिंदर इंदरजीत ने कहा कि फिल्म के डायरेक्टर अमित पराशर यह कहानी लेकर आए तो उन्होंने इसका स्क्रीनप्ले लिखा।

इसका स्क्रीन प्ले आस्कर लाइब्रेरी के लिए चयनित हुआ है। इसमें निजी जिंदगी के वह पल भी डाले हैं जब न्यू ईयर ईव पर दोस्तों के साथ इतनी शराब पी की अगले दिन याद ही नहीं रहा कि पिछली रात को हुआ क्या।

फिल्म में दूसरी लीड भूमिका अल्फाज ने निभाई है और अन्य कलाकारों की भूमिका में बीनू ढिल्लो, करमजीत अनमोल और शिवेंदर महर ने निभाई है। यह फिल्म 21 फरवरी को सभी सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें