फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में नहाते समय डूबा 11वीं कक्षा का छात्र

Fri, 04 Sep 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर,फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
माइनर में नहाते समय एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। हादसा पंजाब के अबोहर (फिरोजपुर) में वीरवार सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। हनुमानगढ़ रोड स्थित मलूकपुरा  घटना की सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ सहित विद्यार्थी के परिजन आदि बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अबोहर के ही गांव खाटवां निवासी करीब 17 वर्षीय कार्तिक न्योल पुत्र रोहताश न्योल ब्रह्मर्षि मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था और स्कूल के हॉस्टल में रहता था।

वीरवार को कार्तिक ने स्कूल से छुट्टी ले ली और उसके ही गांव से आने वाले अन्य छात्रों के साथ नहर पर नहाने चला गया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह नहर में डूब गया। किनारे पर खड़े उसके अन्य दोस्तों द्वारा शोर मचाने पर थोड़ी दूर खड़े स्कूली वाहनों के ड्राइवरों ने मौके पर पहुंच कर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह आंखों से ओझल हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्कूल के अध्यापक और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना कार्तिक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही थाना नंबर दो की पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि दो माह पहले ही उक्त स्कूल में कार्तिक ने दाखिला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें