फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में पानी को तरसे लोग, मरीज भी हुए बेहाल

Tue, 15 Nov 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
पानी - फोटो : getty
विज्ञापन
स्थानीय सिविल अस्पताल में मंगलवार को पानी की मोटर खराब होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सिविल अस्पताल में काफी संख्या में मरीज इलाज करवाने आ रहे हैं, लेकिन पीने का पानी न मिलने की दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन


हालांकि सिविल अस्पताल प्रशासन ने नगर निगम से पानी के टैंक मंगवा लिए हैं, लेकिन जो मरीज पहली और दूसरी मंजिल पर बने वार्डों में भर्ती हैं, उनके परिजनों को नीचे पानी लाने और ले जाने में बहुत मुश्किलें पेश आ रही हैं।

अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों का कहना है कि पानी के बिना उनके लिए बहुत मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। सिविल अस्पताल प्रशासन इस समस्या की ओर जल्द ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


सिविल प्रशासन पानी की मोटर ठीक करवाए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिल सके। इसके साथ ही कैंटीन चलाने वाले कर्मियों और स्टाफ सदस्यों ने भी इस समस्या का हल करने की मांग की।

कैंटीन चलाने वाले ने कहा कि उसे मरीजों, उनके परिजनों और स्टाफ सदस्यों के लिए चाय बनाने के लिए हर समय पानी की जरूरत रहती है, लेकिन पानी की मोटर खराब होने से उसे बार-बार टैंकर से पानी लेने जाना पड़ता है। इससे उसका काफी समय बर्बाद हो रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें