फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सर्विलांस पर होगा सिविल अस्पताल, हर गतिविधि पर होगी नजर

Wed, 21 Dec 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : demo
विज्ञापन
अब सरकारी अस्पताल में होने वाली हर गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। यह कहना है जिला सिविल सर्जन डा. सुरेंद्र कुमार का। उन्होंने बुधवार को एसएमओ डा. लालचंद ठकराल के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। 
विज्ञापन


अस्पताल की पुलिस चौकी में स्टॉफ न होने के कारण आए दिन असामाजिक घटनाएं होती हैं।  सिविल सर्जन ने कहा कि अस्पताल में लड़ाई झगड़ों के मामले बढ़ते जा रहे हैं।असमाजिक तत्व अस्पताल में दाखिल मरीजों को नुकसान पहुंचाते हैं। 

इसकी वजह से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की जा रही थी जो अब पूरी होने वाली हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 8 कैमरे लगाए जा रहे हैं जो इमरजेंसी वार्ड के अलावा जच्चा-बच्चा वार्ड और ऑपरेशन थिएटर आदि स्थानों पर लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


इस मौके पर एसएमओ ने अस्पताल में डाक्टरों की कमी के बारे में सिविल सर्जन को बताया कि यहां 35 डाक्टरों के स्थान पर मात्र 12 डाक्टर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी - फोटो : Demo pic
डाक्टरों की कमी पर सिविल सर्जन ने कहा कि हर माह डाक्टरों का साक्षात्कार कर उनको अस्पतालों में तैनात किया जाता है, गत माह जिला फाजिल्का में 9 डाक्टर नियुक्त किए गए हैं। 

अबोहर में ट्रामा सेंटर बनवाने के बारे में सिविल सर्जन ने कहा कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे कर चुकी है और शीघ्र ही यहां पर ट्रामा सेंटर स्थापित किया जाएगा। फाजिल्का जिले में कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है जो जल्द पूरा हो जाएगा। 

उन्होंने बताया कि भगत पूर्ण सिंह बीमा योजना के तहत स्थानीय अस्पताल में अब तक 551 मरीजों का इलाज किया जा चुका है, जिस पर विभाग द्वारा 31 लाख रुपये खर्च आया है। 

इसके अलावा भगत पूर्ण सिंह बीमा योजना के कार्ड धारक मरीज को अगर किसी प्रकार की परेशानी आए तो जिला उपायुक्त के कार्यालय में बने सुविधा केंद्र के काउंटर नंबर 13 पर पहुंचकर अपना कार्ड सही करवा सकता है। इस मौके पर डा. ठकराल के साथ डा. गोबिंद अग्रवाल मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें