आदमी के लापता होने पर अखबारों और टीवी में आपने विज्ञापन तो बहुत बार देखे होंगे। लेकिन कुत्ते के गायब होने पर अखबारों व टीवी में ज्ञापन व मुंह मांगे इनाम की घोषणा जरूर हैरान कर देने वाली है।
लेकिन मोहाली से सटे गांव घंड़ूआं के एक परिवार ने अपने गुम गए कुत्ते को तलाशने के लिए ऐसा जरिया अपनाया ही किया है। परिवार वाले परिवार वाले चार दिनों से कुत्ते की तलाश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कुत्ते का कोई सुराग नहीं लगा है।
उन्होंने कुत्ते के गुम होने संबंधी शिकायत पुलिस को भी दी है। साथ ही मीडिया में ज्ञापन देकर मुंह मांगा इनाम देने की घोषणा की है। कुत्ते की मालकिन रूबल गिल ने बताया कि यह घटना 17 दिसंबर रात की है।
वह एक नामी प्राइवेट कॉलेज में काम करती है। वह हिमाचल में एक ट्रिप पर गए थे। जैसे ही वे घर आए तो उन्होंने अपने कुत्ते गुग्गू को कहा कि वह वहां बैठे थोड़ी देर में वह आती है।