फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेडियो पर सुनाई देगा 'वेंडिंग जोन में शिफ्ट हो जाएं वेंडर', लाउड स्पीकर से हो रही मुनादी

Fri, 29 Nov 2019 11:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
घोषणा करते हुए टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम अपने स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। अब सात दिनों के लिए एफएम से लोगों को सूचना देने की तैयारी है। इसमें वेंडरों को 30 नवंबर तक बकाया फीस जमा करने और 5 दिसंबर तक वेंडिंग जोन में शिफ्ट होने की सूचना दी जाएगी। 6 दिसंबर से संबंधित वेंडर के खिलाफ सामान जब्त कर कानूनी कार्रवाई की भी जानकारी दी जाएगी। फिलहाल, इंफोर्समेंट विंग के सब इंस्पेक्टरों ने लाउड स्पीकर से लोगों को जानकारी देने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अब नगर निगम ने भी अपनी प्रक्रिया तेज कर दी है। निगम कमिश्नर केके यादव ने एफएम से अगले सात दिनों तक लोगों को जानकारी देने का आदेश दिया है। वहीं, पब्लिक नोटिस से निगम सभी वेंडरों को पहले ही वेंडिंग जोन में जाने का निर्देश दे चुका है। कुछ लोगों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन वहां से भी अब केस डिसमिस हो चुका है। ऐसे में निगम ने इंफोर्समेंट विंग के सब इंस्पेक्टरों को लाउड स्पीकर के माध्यम से वेंडरों को प्रतिदिन सूचना देने को कहा है ताकि 6 दिसंबर को कार्रवाई से पूर्व किसी के पास कोई बहाना न हो।

आज तय हो जाएंगी 15 टीमें, वेंडरों को करेंगी शिफ्ट
6 दिसंबर से वेंडरों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने के लिए निगम शुक्रवार को 15 टीम बना रहा है। इस टीम में निगम के अधिकारियों के अलावा, इंफोर्समेंट विंग के सब इंस्पेक्टर, एक जोनल अधिकारी और संबंधित थाने की फोर्स रहेगी। कार्रवाई के लिए कमिश्नर ने चारों जोन के एसडीएम को पत्र लिख दिया है। वहीं, एसएसपी को पत्र लिखकर संबंधित थाने की फोर्स के लिए भी मांग कर दी है ताकि किसी भी स्थिति में वेंडर अवैध रूप से न बैठें और स्थिति बिगड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 नवंबर तक जमा करा दें फीस, उसके बाद रद्द हो जाएंगे लाइसेंस

जिन वेंडरों ने काफी समय से फीस जमा नहीं की थी, उनके खाते सीज कर दिए गए थे। केवल 6 माह तक फीस न जमा करने वाले ही अपना खाता अनलॉक करा सकते थे। पिछली टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में समय सीमा हटा दी गई। उसके बाद प्रतिदिन 10 रुपये लेट फीस के साथ प्रत्येक माह की फीस जमा करानी है। इसके साथ ही स्मार्ट कार्ड के लिए 3 हजार रुपये भी जमा कराना है। फिलहाल, 352 लोगों ने अपना खाता अनलॉक करा लिया है। 30 नवंबर के बाद फीस न भरने वालों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे।

जल्द चौथे स्लॉट के बाद टीवीसी की बैठक में लेंगे अन्य निर्णय
निगम बचे हुए वेंडरों को जगह अलॉट करने के लिए जल्द चौथे फेज का ड्रॉ भी निकालेगा। कमिश्नर का कहना है कि 30 नवंबर तक चौथे फेज का ड्रॉ निकाल देंगे। उसके बाद 4 दिसंबर को टाउन एंड वेंडिंग कमेटी की बैठक में आगामी कार्रवाई की पूरी तैयारी कर लेंगे ताकि इस काम में कहीं कोई समस्या न आए। व्यापारियों का पूरा समर्थन मिले और शांति के साथ शहर व्यवस्थित हो, इस पर चर्चा होगी।

19 को हाईकोर्ट में जवाब से पहले पूरे शहर को कर देंगे व्यवस्थित
कमिश्नर ने कहा है कि 19 दिसंबर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वेंडरों को लेकर निगम को अपना पक्ष रखना है। कोर्ट ने प्रमुख रूप से सेक्टर 1 से 6 तक और सेक्टर 17 को नो वेंडिंग जोन करने को कहा है, लेकिन हम पूरे शहर की वेंडर व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे ताकि कोर्ट में नई व्यवस्था के साथ अपना पक्ष रख सकें।
वेंडरों को पूरी सूचना दी जा रही है। उन्हें वेंडिंग जोन में पूरी व्यवस्थाओं के साथ शिफ्ट कर रहे हैं। उम्मीद है व्यापारियों और वेंडरों का पूरा सहयोग मिलेगा ताकि शहर की सुंदरता को बरकरार रखा जा सके।
- केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें