फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की मुक्केबाज मोनिका का भारतीय अंडर-22 टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की मुक्केबाज मोनिका का भारतीय अंडर-22 महिला मुक्केबाजी टीम के लिए चयन हुआ है। चयनित भारतीय मुक्केबाजी टीम को एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेना है। चैंपियनशिप 20 जनवरी से ताशकंद में आयोजित की जाएगी। मोनिका सेक्टर-32 स्थित जीजीएसडी कॉलेज में बीए की छात्रा है और 51 किलो भार वर्ग में हिस्सा ले रही हैं। मोनिका के भारतीय महिला टीम के चयन पर चंडीगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव आरएस मान ने कहा कि मोनिका कॉलेज और शहर की बेहतर मुक्केबाज है। भारतीय टीम के चयन के लिए ट्रायल लिए गए थे जिसमें उसके अच्छे प्रदर्शन के बाद चयन हुआ।
विज्ञापन

ये हैं मोनिका की उपलब्धियां
2020 भुवेश्वर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेेम्स में स्वर्ण
2021 एलपीयू यूनिवर्सिटी फगवाड़ा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में स्वर्ण
2021 पीयू कैंपस में पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज में स्वर्ण
2021 सीनियर एलीट स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
2021 हिसार में एलीट सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें