फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के खिलाड़ियों और कोचों को हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने सोमवार को सुखना लेक में इंडिया स्किल्स 2021, नेशनल, इंटर यूनिवर्सिटी, जूनियर वर्ल्ड कप के विभिन्न विजेताओं को सम्मानित किया। 39 से अधिक प्रतिभागियों को एक मंच पर एक साथ लाया गया था। सम्मान समारोह तकनीकी शिक्षा निदेशालय और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में करवाया गया।
विज्ञापन

विजेताओं में दिल्ली में आयोजित इंडिया स्किल नेशनल में विभिन्न ट्रेडों यानी आईटीएसएसबी, औद्योगिक नियंत्रण, रेस्तरां सेवा, पेंटिंग डेकोरेटिंग, वाटर टेक्नोलॉजी, लैंडस्केपिंग आदि में स्वर्ण, रजत, कांस्य और उत्कृष्टता पदक जीतने वाले 11 छात्र शामिल हैं। वहीं, एथलेटिक, बॉक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी, रोइंग, कुश्ती और भारोत्तोलन में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन ने तकनीकी शिक्षा के 15 मेंटर्स और शिक्षा विभाग के 9 कोचों को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर सलाहकार धर्मपाल ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई। उन्होंने कहा कि युवाओं के इस कौशल को देखते हुए लगता है कि अब इनका भविष्य सुरक्षित हाथों में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार, उद्योग जगत और विशेषज्ञ यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे, जिससे टीम इंडिया इस साल के अंत में शंघाई, चीन में आयोजित होने वाली वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत में खिलाड़ी और अधिक पदक जीत सकेंगे। इस मौके पर एसएस गिल आईएएस, सचिव तकनीकी शिक्षा और खेल, जगजीत सिंह, पीसीएस निदेशक तकनीकी शिक्षा के साथ निदेशक तेजदीप सिंह सैनी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें