फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी बॉय त्रिशनीत दुनिया के 200 प्रमुख लोगों में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी बॉय त्रिशनीत अरोड़ा दुनिया के 200 प्रमुख लोगों में शामिल हो गए हैं। महज 24 साल की उम्र में उन्हें सेंट गैलन सिंपोजियम स्विटजरलैंड की ओर से ‘कल के लीडर’ के रूप में शामिल गया है। त्रिशनीत एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके बेहतर कार्यों को देखते हुए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

अरोड़ा 2018 में भी सेंट गैलेन सिंपोजियम में लीडर ऑफ टुमारो का हिस्सा बन चुके हैं। लीडर ऑफ टुमारो सेंट गैलेन सिंपोजियम द्वारा शुरू की गई वैश्विक पहल है जो हर साल कुछ नया करने वाले लोगों की सूची तैयार कर पुरस्कार देता है। यह सभी लोग अपने प्रयासों से इंडस्ट्रीज को एक नया आकार देने का प्रयास करते हैं। सेंट गैलेन सिंपोजियम ने त्रिशनीत अरोड़ा को एक होनहार युवा नेता और एक स्मार्ट समस्या समाधानकर्ता के रूप में पहचाना है। इन्हीं बिंदुओं पर उन्हें वैश्विक समुदाय के लिए और 2021 के वैश्विक मंच में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। सेंट गैलेन सिंपोजियम के मुख्य वित्तीय अधिकारी यानिक मिलर ने कहा कि आने वाले कल का नेता, समाज में हमारा प्रतिनिधि होता है। अपने दूरदर्शी विकास और प्रयासों के साथ त्रिशनीत इसके लिए एक आदर्श उदाहरण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें