फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास योजना के लिए सिटी ब्यूटीफुल को पुरस्कार

Tue, 21 Jan 2014 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी गरीबों के लिए नियोजित पुनर्वास करने के लिए मंगलवार को चंडीगढ़ को सर्वश्रेष्ठ शहर का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


नई दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यह पुरस्कार दिया। चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ यह पुरस्कार हासिल किया।

इनमें सीएचबी के चेयरमैन और कार्यवाहक प्रशासक के सलाहकार सत्यगोपाल, गृह सचिव अनिल कुमार और उपायुक्त मोहम्मद शाईन शामिल हैं।

समारोह में राष्ट्रपति ने जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) के अंतर्गत श्रेष्ठ कार्य करने वाले अन्य राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और नगरों को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय आवास एवं शहरी गरीबी निवारण मंत्री गिरिजा व्यास भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


इस कारण दिया जाता है पुरस्कार
शहरी गरीबों और मलिन बस्तियों के निवासियों के जीवन में सुधार के लिए श्रेष्ठ कार्य के लिए ये पुरस्कार प्रतिवर्ष आवास एवं शहरी गरीबी निवारण मंत्रालय देता है।

जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन के अंतर्गत शहरों को मिले पुरस्कार में एक ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और तीन लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया और राज्यों को एक ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र के साथ पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।
विज्ञापन


सचिवालय में सन्नाटा
प्रशासन के सभी अधिकारी अवार्ड लेने दिल्ली गए थे। ऐसे में मंगलवार को सचिवालय में सन्नाटा छाया रहा। प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा और विशेष वित्त सचिव भावना गर्ग पहले से ही अवकाश पर हैं।

गृह सचिव अनिल कुमार और कार्यवाहक प्रशासक के सलाहकार सत्यगोपाल अवार्ड लेने दिल्ली गए थे। इनके साथ उपायुक्त भी दिल्ली गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें