फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना इफेक्टः मेन्यू में फिश डिश नहीं, फिर भी मंगा ली 21500 की सोल मछली, देने को पैसे नहीं

Thu, 20 Aug 2020 11:15 AM IST
खुशबू गोयल अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़

सार

  • सिटको के लेक व्यू होटल में मछली का खेल, फरवरी से फंसा सप्लायर का बिल   
  • आउटपुट नहीं होने के कारण सिटको प्रबंधन नहीं कर पा रहा बिल का भुगतान  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिटको चंडीगढ़ के लेक व्यू होटल के मेन्यू कार्ड में फिश की डिश नहीं होने के बावजूद 25 किलो सोल मछली मंगा ली गई। हालांकि, मेन्यू कार्ड में फिश डिश नहीं होने से बिक्री नहीं हो पाई। हैरानी की बात है कि 300 रुपये प्रति किलो ऑनलाइन मिलने वाली मछली को 860 रुपये की दर से मंगाया गया। अब सिटको प्रबंधन के पास बीते फरवरी माह से मछली बिल का भुगतान फंसा हुआ है।
विज्ञापन


उधर, सिटको के उच्चाधिकारियों का कहना है कि मछली मंगाने के मामले में तत्कालीन इंचार्ज को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। बता दें कि लेक व्यू होटल के मेन्यू कार्ड में फिश डिश को शामिल नहीं किया गया है। इसके बावजूद फरवरी माह में एक स्थानीय फिश सप्लायर से 25 किलो बोन लेस सोल मछली मंगा ली गई। सप्लायर ने तीन किस्तों में मछली की सप्लाई की। मछली सप्लायर का कहना है कि उसने फरवरी में बिल दे दिया था, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है।  

बिना टेंडर मंगाई गई मछली
लेक व्यू होटल में मछली के इस खेल में कुछ और लापरवाही बरती गई हैं। सामान मंगाने में पारदर्शिता बनी रहे, इसलिए सिटको प्रबंधन ने टेंडर प्रक्रिया को आवश्यक किया है, लेकिन मछली मंगाने के मामले में कोई टेंडर नहीं निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मछली मंगाने वाला मैनेजर हुआ प्रमोट

हैरानी की बात यह है कि लेक व्यू में फरवरी माह में सोल मछली मंगाने वाले मैनेजर को प्रमोट कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन के बीच लेक व्यू में तैनात मैनेजर को प्रबंधन ने सीनियर मैनेजर बनाकर अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया है।   

ऑनलाइन 300 रुपये है कीमत
सोल मछली की ऑनलाइन बिक्री है। ऑनलाइन 300 रुपये किलो की दर से बेची जा रही है। वहीं, चंडीगढ़ में कुछ निजी सप्लायर सोल मछली 500 से 600 रुपये किलो बेच रहे हैं।

इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। जब यह मछली मंगाई गई, तब मेरी पोस्टिंग किसी और जगह पर थी। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी जाएगी।
- संदीप कपूर, इंचार्ज, लेक व्यू होटल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें