फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर से पहले एल्कोमीटर नहीं लगवाया, तो डिस्कोथेक पर गिरेगी गाज, काटा जाएगा चालान

Tue, 25 Dec 2018 02:59 PM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
bar night club
विज्ञापन
एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने डिस्कोथेक और नाइट क्लबों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। विभाग ने एल्कोमीटर नहीं लगवाने वाले डिस्कोथेक व नाइट क्लबों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की हिदायत दी है। क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को देखते हुए एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने शहर के सभी डिस्कोथेक व नाइट क्लब संचालकों को तुरंत एल्कोमीटर लगवाने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर के सभी शराब ठेकों, नाइट क्लब, डिस्कोथेक और बार में 31 दिसंबर तक लगातार रूटीन चेकिंग की जाएगी। अनियमितताएं पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए चार ईटीओ के अंडर अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं जो जोन वाइज इन जगहों पर चेकिंग करेंगी। साल के अंत में ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में शराब ठेकेदार कास्ट कटिंग करते हैं। यही वजह है कि विभाग बिना होलोग्राम के शराब बेचने और शराब खरीदने पर ई-बिल न देने जैसी गतिविधियों पर भी नजर रखेगा।

50 फीसदी रेस्टोरेंट पर ही लगे हैं एल्कोमीटर
शहर में इस समय करीब 86 डिस्कोथेक, नाइट क्लब और बीयर बार हैं जहां एल्कोमीटर लगवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। बताया जाता है कि यह निर्देश बीते साल भी जारी किए गए थे लेकिन अब तक इनमें से 50 प्रतिशत जगहों पर अब तक एल्कोमीटर लग पाए हैं। एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों की मानें तो पिछले साल भी नए साल पर विभाग ने ऐसे रेस्टोंरेटऔर नाइट क्लबों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन


नियमित चलेगी चेकिंग
एक्साइज डिपार्टमेंट के नियमों की अनदेखी करने वाले नाइट क्लबों और डिस्कोथेक पर पहली बार पांच हजार रुपये तक का चालान किया जाएगा। इसके बाद अगर यह नियमों की अवहेलना करते पकड़े गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके पोपली ने बताया कि शहर के सभी बार एवं रेस्टोरेंट को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शिकायत मिलने के साथ ही नियमित रूटीन के तहत चेकिंग का काम होता रहेगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें