फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में ट्रैफिक पुलिस का वनवे सिस्टम धड़ाम, हटानी पड़ी बैरिकेडिंग, लगाए साइन बोर्ड

Tue, 25 Dec 2018 02:32 PM IST
खुशबू गोयल अविनाश शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम
विज्ञापन
क्रिसमस और न्यू ईयर पर लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए एलांते मॉल के पास ट्रैफिक की वन वे व्यवस्था एक ही दिन में धड़ाम हो गई। एलांते मॉल को जाने वाली पीवीआर के सामने वाली सड़क समेत हिंद मोटर को लगती सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बनी रही। सोमवार की सुबह से दोपहर तक हजारों वाहन चालकों समेत टैक्सी चालक और पैदल आवाजाही करने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने बीते रविवार को अवकाश वाले दिन पीवीआर सिनेमाघर के सामने की रोड को वन-वे कर जाम की स्थिति नहीं पैदा होने देने का दावा किया था लेकिन सोमवार सुबह होते ही पुलिस के दावे औंधे मुंह गिर गए। ट्रैफिक के कई जवान हिंद मोटर की सड़क से लेकर वेरका मिल्क प्लांट और कालोनी नंबर-4 व हल्लोमाजरा चौक को जाती पीवीआर के सामने की सड़क पर वाहन चालकों को दिशा-निर्देश देते नजर आए लेकिन चारों दिशाओं से आवाजाही करने वाले ट्रैफिक को रेगुलेट करने में न तो ट्रैफिक का लाइटिंग सिस्टम कारगर साबित हुआ और न ही पुलिसकर्मी मैन्युअली लोगों को राहत प्रदान करवा सके।

डिवाइडिंग रोड से हटानी पड़ी बैरिकेडिंग, लगाए साइन बोर्ड
1. सप्ताह के पहले ही दिन अपनी तैयारी को औंधे मुंह गिरता देख ट्रैफिक पुलिस ने सबसे पहले पीवीआर सिनेमाघर के सामने की सड़क से वन-वे सिस्टम को खत्म किया। पुलिस को डिवाइडिंग रोड पर रस्सियां बांधकर लगाए बैरिकेड हटाने पड़े। पुलिस ने यहां भी लोगों को राहत प्रदान करने का तर्क दिया है। कहा गया है कि एलांते मॉल की तरफ से निकलने वाले वाहन चालक और अन्य लोग डिवाइडर से हटाई बैरिकेडिंग के रास्ते से निकल सामने की सड़क से होते हुए ट्रिब्यून रोड से जीरकपुर जा सकेंगे। इससे सड़क पर बढ़ रहे ट्रैफिक लोड को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

2. ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को वाहन चालकों की सहूलियत प्रदान करने के मद्देनजर बैरिकेड और अन्य जगहों पर दिशा मार्ग दर्शाने वाले चिन्ह लगाए ताकि वाहन चालकों को पता लग सके कि किस सड़क से सीधे जीरकपुर को जाने वाले रास्ते पर पहुंचा जा सकता है और किस रास्ते से एलांते मॉल के गेट पर आसानी से जाया जा सकता है।
3. जीरकपुर से आने वाले वाहन चालकों को परेशानी से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एलांते मॉल के गेट नंबर-3 और गेट नंबर-5 के समीप से सुविधा प्रदान की है। जीरकपुर से आने वाले लोग अपने वाहनों को गेट नं. 3 और गेट नं. 5 से प्रवेश कर पार्क कर सकते हैं ताकि वे विभिन्न लाइट प्वाइंट समेत अन्य जगहों पर लगने वाले जाम में अपना समय बर्बाद होने से बचा सकें।

टैक्सी चालक रखें ध्यान  
ओला व उबर कैब समेत और स्थानीय टैक्सी चालकों व ऑटो रिक्शा चालकों से पुलिस ने अपील की है कि वे वेरका मिल्क प्लांट टर्न से प्रवेश कर एलांते मॉल के सामने से ही सवारियों को पिक और ड्रॉप करें। टैक्सी व ऑटो चालकों को किन्हीं भी अंदरूनी सड़कों से सवारियां बिठाने या उतारने की मनाही है। निजी वाहन चालकों से होटल हयात और एचडीएफसी बैंक की तरफ से एलांते मॉल आने की अपील की गई है। पुलिस ने लोगों से यातायात संबंधी दरपेश आ रही परेशानियों पर खेद प्रकट करने सहित लोगों से सहयोग की अपील की है।

वाहन चालकों को जिन किन्हीं भी कारणों से परेशानी का सामना करना पड़ा, उन कारणों को दूर कर दिया गया है। क्रिसमस डे पर वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए, इसके लिए अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मियों को ड्यूटी पर मुस्तैद किया गया है।
विज्ञापन

- चरणजीत सिंह, डीएसपी ट्रैफिक

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें