फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: महिला को थप्पड़ मारना पड़ा भारी, चौकी प्रभारी पर गिरी गाज, विभाग ने किया निलंबित

Mon, 29 May 2023 10:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

एसीपी अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच की है। वीडियो में दिख रहा है कि एसआई अश्विनी वर्दी पहनकर महिला पर हाथ उठा रहा है। इससे लोगों में पुलिस की छवि खराब हुई है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अश्विनी कुमार को निलंबित कर पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में जीएनई कॉलेज के पास पांच दिन पहले महिला पर हाथ उठाने वाले चौकी मराडो के प्रभारी अश्विनी कुमार को विभाग ने तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें सब इंस्पेक्टर एक व्यक्ति पर हमला कर रहा है और इसके बाद जब महिला बीच बचाव करने आई तो थप्पड़ जड़ दिया। 

विज्ञापन


वीडियो जारी होने के बाद काफी विवाद भी बढ़ गया था। सीनियर पुलिस अधिकारियों ने इसकी जांच एसीपी अशोक कुमार को दी थी। जिन्होंने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी और सब इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार को निलंबित कर दिया गया।

उधर, सब इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार का कहना था कि वह किसी जगह से दबिश देकर आ रहे थे। रास्ते में कुछ लोग आपस में बहसबाजी कर रहे थे। जब उन्होंने झगड़े का कारण पूछा तो वहां मौजूद एक महिला ने गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया। वहीं, महिला का कहना था कि चौकी इंचार्ज ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


महिला के साथी अंकित और संदीप ने बताया था कि वह सभी मिलकर बर्थडे पार्टी कर रहे थे। इस बीच वहां कुछ लोग सरेआम शराब पी रहे थे। इस कारण वह लोग भी एक साइड में शराब पीने लगे। उन्हें लगा कि शायद रेस्टोरेंट वाले के पास परमिट है। इसी दौरान चौकी प्रभारी ने महिला को कार के पीछे ले जाकर मारपीट की। 

एसीपी अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच की है। वीडियो में दिख रहा है कि एसआई अश्विनी वर्दी पहनकर महिला पर हाथ उठा रहा है। इससे लोगों में पुलिस की छवि खराब हुई है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अश्विनी कुमार को निलंबित कर पुलिस लाइन भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें