फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिज्म को प्रमोट करेंगे चिरंजीवी

Tue, 05 Nov 2013 12:08 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब नॉर्थ के टूरिस्ट स्पॉट को प्रमोट करने के लिए साउथ के एक्टर खड़े होंगे। जी हां, यहां बात हो रही है साउथ के प्रसिद्ध एक्टर और राजनेता चिरंजीवी की।
विज्ञापन


सीआईआई टूरिज्म फेस्ट का आयोजन 5 से 7 दिसंबर तक होगा। इसका उद्देश्य नॉर्थ के टूरिज्म को बढ़ावा देना है।

इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड और जम्मू और कश्मीर में टूरिज्म सिस्टम डेवलप करने पर बातचीत होगी। इसके अलावा टूरिस्ट ऑपरेटर्स के साथ बड़ी कंपनियां भी यहां मौजूद होंगी। इस टूरिज्म फेस्ट में चीफ मिनिस्टर फोरम भी होगा।

सीआईआई नॉर्दर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर पिकेंदर पाल सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में इस फेस्टिवल का आयोजन महत्वपूर्ण है। इसके जरिये नॉर्थ के साथ अन्य राज्यों को प्रमोट करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


सीआईआई टूरिज्म फेस्ट में पांच हजार से ज्यादा सदस्य प्रतिभागी होंगे, इसमें केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा के साथ हिमाचल प्रदेश भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त इंडोनेशिया, थाईलैंड, जर्मनी, फिनलैंड, फिलीपींस, चीन, मलेशिया भी इसमें भाग लेंगे। देशभर से दो सौ टूरिस्ट आपरेटर होंगे जो स्पेशल पैकेज देंगे।

सिटको के जनरल मैनेजर एके मल्होत्रा ने बताया कि चंडीगढ़ नॉर्थ का एक बड़ा टूरिस्ट हब है। कोशिश यह है कि सिटी को प्रमोट किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें