फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मांझे में फंस गया कबूतर, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 30 बी में एक कबूतर चीनी मांझे में फंस गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग की मदद से उस बचाया। बचाव अभियान ढाई घंटे चला।
विज्ञापन

बुधवार को दिन में 2 बजे एक कबूतर उड़ते हुए पेड़ में पतंग में लगे चीनी मांझे में फंस गया। वाइल्ड लाइफ को सूचित करने के बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड की मदद से उसे बचाने की कोशिश की लेकिन ऊंचाई ज्यादा होने के कारण बिजली विभाग की हाइड्रोलिक गाड़ी बुलानी पड़ी। इसके बाद ढाई घंटे की मशक्कत के बाद कबूतर को बचा लिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर निवासी यादविंदर मेहता ने बताया कि चीनी मांझे से कबूतर के पैर व पंखों में गंभीर जख्म हो गए थे। चंडीगढ़ पेट लवर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनू को कॉल की तो वह एंबुलेंस लेकर पहुंचे और उसका उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें