चंडीगढ़। डड्डूमाजरा और सेक्टर 25 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड के पास बुधवार को रोष प्रदर्शन किया। यह रोष प्रदर्शन पशु शवदाह गृह प्लांट लगाने के विरोध में किया गया। रोष प्रदर्शन का नेतृत्व पार्षद शीला देवी ने किया। शीला देवी ने कहा कि किसी भी हालत में यह प्लांट नहीं बनने देंगे। इस दौरान सामाजिक दूरी बनाकर रखी गई। इस दौरान कैंडल मार्च निकालकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
शीला देवी ने कहा कि बीजेपी सेक्टर-25 और धनास में रहने वाले लोगों के साथ राजनीतिक बदले की भावना रखती है। क्योंकि कारर्पोरेशन के पिछले सभी चुनाव में बीजेपी पार्टी यहां से लगातार हर बार चुनाव हारती आ रही है। यहां के लोगों ने हर बार कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन व वोट देकर विजयी बनाया है।
उन्होंने कहा कि इसका दुष्प्रभाव आसपास दो से तीन किलोमीटर एरिया के लोगों को भुगतना पड़ेगा। धनास, स्मॉल फ्लैट धनास, सारंगपुर, सेक्टर 25, 38, 38 वेस्ट, 37, 24, 23,15, पंजाब यूनिवर्सिटी शामिल है। प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मनोज कुमार का कहना है कि डड्डूमाजरा व सेक्टर 25 के निवासी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि पशु शव दाह प्लांट को लेकर बीजेपी का असली चेहरा सामने आ गया है। इस मौके पर पूर्व मेयर कमलेश, ममता राणा, अश्विनी कुमार, कम्मी सभ्रवाल, हरजिंदर सिंह प्रिंस, सतीश मचल, राधा रानी, जीत सिंह, गुरप्रीत, राजेश, किरण, बिल्लू, राजेश, मदन लाल कालरा, ललित कुमार, सुरेंद्र, संजीव, डिम्पल, सुभाष, पीयूष, दीपक, सूरज, युवा कांग्रेस महासचिव मनोज कुमार व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।