अगर आप लजीज खाना खाने का शौक रखते हैं तो जेडब्ल्यू मैरियट में फूड फेस्टिवल शुरू हो गया है। बहुत कुछ है यहां जरूर विजिट करें आप। होटल के जेडब्ल्यू कैफे में चल रहे ‘यम चा फेस्टिवल’ में जरूर जाएं। यहां शानदार स्वाद के साथ डम्पलिंग्स की स्टीमिंग हॉट प्लेट को परोसा गया है।
कैफे में बेहद स्वादिष्ट डिम सम्स पर आधारित तीन कोर्स मील परोसा जा रहा है। प्लेटर में डिम सम्स को स्टीम्ड से वॉक टॉस्ट से बेक्ड तक पसंदीदा कुकिंग अंदाज के रेंज में फ्लेवर्स के साथ तैयार कर पेश किया गया है। यह फेस्टिवल 26 मार्च तक चलेगा। यहां शाम 7.30 से 11.30 तक डिनर सर्व किया जाएगा।
इसकी कीमत 1525 रुपये है। कुजीन के शेफ विजय प्रकाश ने विशेष बातचीत में बताया कि इस बार हम ट्राईसिटी के लोगों के लिए चाइनीज फूड में कुछ नया लेकर आए हैं। इससे पहले हम यूरोपियन प्रमोशन, अरेबियन और साउथ इंडियन प्रमोशन कर चुके हैं।
‘यम चा फेस्टिवल’ थीम को चीन से लिया गया है
चाइनीज फूड फेस्टिवल
शेफ विजय ने बताया कि ‘यम चा फेस्टिवल’ थीम को चीन से लिया गया है। चीन में कई तरह की कुजीन की काफी वैरायटीज हैं। इनमें कैंटोनीज, अनहुई, फूजियन, सिचुआन, हनान और शानडॉन्ग कुजीन काफी लोकप्रिय हैं। इनमें से गुआंगडॉन्ग राज्य की कैंटोनीज कुजीन, चाइनीज कुजीन की आठ पाक कला परंपराओं में से एक है, जो पूरे विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।
शेफ ने बताया कि ‘यम चा’ चाइनीज ग्रीन टी और डिम सम्स का मिश्रण है। यहां वेज और नॉन वेज दोनों तरह के डिम सम्स परोसे जा रहे हैं। इनको तैयार करने के लिए विभिन्न तरह की कुकिंग विधि अपनाई जा रही है। इनमें सिर्फ स्टीम्ड ही नहीं बल्कि बॉक फ्राई, स्ट्र फ्राई और बेक्ड भी सर्व किए जा रहे हैं। शेफ ने बताया कि इसमें लोगों की सेहत का विशेष ध्यान रखा है।
इसके लिए हमने विशेष तरह के डाइट डिम सम्स तैयार किए हैं। इसमें लैक्टोज इनटोलरेंस डिम सम्स, क्लोरोफिल डिम सम्स आदि शामिल किए गए हैं, जिनमें आयरन की अधिक मात्रा रखी गई है। साथ ही कोल्ड ड्रिंक्स के बजाए चायनीज ग्रीन टी सर्व की जा रही है। उन्होंने बताया कि डिम सम्स को स्टार्टर, मेन कोर्स और डेजर्ट में शामिल किया गया है।
स्वाद के साथ हेल्दी भी हैं ‘स्वीट डिम सम्स’
चाइनीज फूड फेस्टिवल
शेफ विजय प्रकाश ने बताया कि हमने पहली बार डेजर्स में स्वीट डिम सम्स को शामिल किया है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी हैं। हालांकि ये चीन की काफी लोकप्रिय डिश है। इसके अलावा फेस्टिवल में डॉलोपी बाइट-साइज्ड डेजर्ट को भी शामिल किया गया है।
कैफे में डिम सम्स को दो तरह के सूप में भी लिया गया है। वेज में रैमेन नूडल्स सूप और नॉन वेज में उदांग नूडल्स सूप को शामिल किया गया है। इसमें हॉट डिम सिम को डाला गया है।
डिम सम बनाने की विधि के बारे में शेफ ने बताया कि इसको बनाना अपने आप में एक कला है। इसकी बाहरी परत को सटीक मोटाई की जरूरत होती है। इसमें भरे गए भरावन में सभी फ्लेवर्स और अन्य सामग्रियों का उचित संतुलन जरूरी है।