फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर प्रहार : बच्चों को आज से लगेगी कोवैक्सीन की पहली खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। तीसरी लहर के खतरे के बीच सोमवार से 15 से 18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन की पहली खुराक लगाई जाएगी। इसके लिए शहर में 10 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। जहां सुबह 9.15 से दोपहर 3 बजे तक आने वाले लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों के टीके को लेकर अब तक किए गए ट्रायल और शोध से एक बात साफ हो चुकी है कि यह संक्रमण से बचाव में बेहद कारगर है और इसका नुकसान न के बराबर है। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने अनहोनी की आशंका को ध्यान में रखते हुए जीएमसीएच-32 में विशेषज्ञों की कमेटी बनाई है। यहां टीका लगने के बाद किसी भी तरह की परेशानी होने पर लाभार्थी को शिफ्ट किया जाएगा। वहीं टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाने के बाद लाभार्थियों को तय मानक के अनुसार 30 मिनट तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।
विज्ञापन

लगातार जारी है पंजीकरण
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए 15 जनवरी तक स्लॉट ओपन रखा जाएगा। 1 और 2 जनवरी को मिलाकर 500 से ज्यादा बच्चों के पंजीकरण हो चुके हैं। 3 जनवरी की बुकिंग फुल हो जाने के बाद ऑटोमेटिक 4 जनवरी के लिए पंजीकरण होने लगेगा। यह सिलसिला क्रमवार 15 जनवरी तक चलेगा। पोर्टल पर हुए पंजीकरण के अनुसार तय किए गए समय, दिन और स्थान पर संबंधित बच्चे का टीकाकरण किया जाएगा। डॉ. सुमन ने बताया कि शहर में बनाए गए 10 केंद्रों पर प्रतिदिन दो सौ बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। डॉ. सुमन का कहना है कि फिलहाल पंजीकृत बच्चों की संख्या के बारे में जानकारी न होने के कारण 200 का लक्ष्य रखा गया है। जैसे-जैसे संख्या बढ़ेगी वैसे-वैसे लक्ष्य भी बढ़ाया जाएगा। बता दें कि कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 3 जनवरी से शहर के 15 से 18 साल के बीच के बच्चों को टीके की पहली डोज लगाई जानी है। इसके लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इस आयु वर्ग के 72,000 बच्चों को चिह्नित किया है।
इन अस्पतालों में लगेगा टीका
पीजीआईएमईआर, जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16, सिविल अस्पताल मनीमाजरा, सिविल अस्पताल सेक्टर-22, सिविल अस्पताल सेक्टर-45
इन स्कूलों में लगेगा टीका
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनास, गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल मलोया, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनीमाजरा।
लड़कियों के लिए एक अलग केंद्र
लड़कियों के लिए सेक्टर-20बी स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
घबराएं नहीं, इसका रखें ध्यान
बालरोग विशेषज्ञ डॉ गुंजन बवेजा का कहना है कि बच्चे को टीका लगवाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि उसने सही से भोजन किया हो। खाली पेट वैक्सीन लगवाने से बचना चाहिए। यह भी ध्यान रखें कि बच्चे ने रातभर अच्छी नींद ली हो। साथ ही उसको तेज बुखार या उल्टी दस्त न हो।
विज्ञापन

बच्चों को वैक्सीन लगने के बाद उन्हें बुखार, टीका लगने वाले हाथ में दर्द या सूजन आना आम बात है। अधिकतर मामलों में बुखार एक दिन में ही उतर जाता है। इसको लेकर घबराना नहीं चाहिए। टीकाकरण के बाद यह सब लक्षण आम बात है। अगर बच्चे को एलर्जी के गंभीर लक्षण दिख रहे हैं, बुखार काफी तेज हो रहा है जो लगातार बना हुआ है या चक्कर आ रहे हैं तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें। जब भी बच्चे को टीका लगवाएं कम से कम आधा घंटा टीकाकरण केंद्र में ही रहें।
कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूरी
भारतीय बाल अकादमी की सदस्य डॉ. गुंजन का कहना है कि वैक्सीन लगने के बाद भी बच्चों को कोविड से बचाव के नियमों का पालन करना होगा। बच्चों को यह समझना होगा कि टीका लगने से संक्रमण का खतरा कम हुआ है, लेकिन ऐसा नहीं है की इसे उन्हें कभी कोरोना नहीं होगा। अभिभावक इसे लेकर बच्चों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें