फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के साथ दवाई लेने जा रहे पांच साल के बच्चे की मौत

Fri, 20 Sep 2024 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

नगर निगम में कांट्रेक्ट पर नौकरी करने वाला पंकज कुमार सेक्टर-24 में अपने परिवार के साथ रहता है। उसका 5 साल का बेटा अर्नव और 3 साल की बेटी है। अर्नव पहली कक्षा में पढ़ता था। उसकी तबीयत खराब थी जिसे दवाई दिलवाने के लिए पंकज मोटरसाइकिल पर घर से सेक्टर-16 अस्पताल में जा रहा था। तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसे में बच्चे की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-24 में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक व उसमें सवार अन्य लोग हादसे में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


वहीं बाइक सवार पिता-पुत्र को सेक्टर-16 अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पांच साल के बच्चे को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि उसके पिता की टांग टूट गई और हालत गंभीर है। पुलिस ने बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में लेकर गाड़ी नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम में कांट्रेक्ट पर नौकरी करने वाला पंकज कुमार सेक्टर-24 में अपने परिवार के साथ रहता है। उसका 5 साल का बेटा अर्नव और 3 साल की बेटी है। अर्नव पहली कक्षा में पढ़ता था। उसकी तबीयत खराब थी जिसे दवाई दिलवाने के लिए पंकज मोटरसाइकिल पर घर से सेक्टर-16 अस्पताल में जा रहा था। जब वह सेक्टर-24 में ही एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने पहुंचे तो काफी स्पीड में एक कार आई और सीधे आकर अपने आगे चल रही बाइक में टक्कर दे मारी। चालक ने गाड़ी को साइड में रोका और अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर घायल पड़े पिता-पुत्र को राहगीरों की मदद से तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल में पहुंचाया जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उसके पिता को गंभीर चोटों के कारण दाखिल कर लिया गया। 
विज्ञापन


पंकज की एक टांग में फ्रेक्चर है। सूचना पाते ही घायल के परिजन अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने बच्चे के शव को फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया है और घायल पंकज का इलाज चल रहा है। 

सेक्टर-11 थाना पुलिस ने कार नंबर के आधार पर उसके अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, जिस जगह यह हादसा हुआ है, उस जगह कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है लेकिन पुलिस द्वारा घटनस्थल से थोड़ी पीछे लगे कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है।

पिता की सड़क हादसे में मौत, बेटी की शिकायत पर केस दर्ज

13 सितंबर की शाम को सेक्टर-17 से हिमालयन मार्ग पर अज्ञात गाड़ी ने सड़क पार कर रहे 55 साल के व्यक्ति को टक्कर मार दी। गाड़ी चालक हादसे के बाद बिना रूके वहां से फरार हो गया और घायल व्यक्ति को सेक्टर-16 अस्पताल में पहुंचाया गया जहां से गंभीर हालत के कारण पीजीआई रेफर कर दिया गया। बुधवार को इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। उसकी पहचान होरी लाल 55 वर्षीय स्मॉल फ्लैट्स धनास के रूप में हुई है। 

पुलिस को दिए बयान में मृतक की बेटी गीता ने कहा कि 13 सितंबर को उसके पिता किसी जरूरी काम से सेक्टर-21-22 गए हुए थे। जब वह सड़क पार कर रहे थे तो अज्ञात गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। तब से उसके घायल पिता पीजीआई में उपचाराधीन थे लेकिन बुधवार को इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया। पुलिस ने सेक्टर-17 थाने में अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें