फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों पर दिए अपने बयान पर मुख्यमंत्री माफी मांगे : हसला

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी व अधिकारियों की चूड़ी टाइट करने के बयान पर हसला ने किया पलटवार
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से अधिकारियों की चूड़ी टाइट करने को लेकर दिए बयान पर हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने पलटवार किया है। हसला के राज्य प्रधान सतपाल सिंधू ने कहा, लोकतंत्र में इतने बड़े पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसे शब्दों की उम्मीद नहीं की जा सकती। इसके लिए तुरंत प्रभाव से मुख्यमंत्री को माफी मांंगनी चाहिए। सिंधू ने कहा, इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी लोकसभा चुनाव में कर्मचारियों पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

हसला राज्य महासचिव अमित मनहर ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की ओर से समय रहते फार्म 12, 12ए जमा कराने के बावजूद उनको बेल्ट पेपर, ईडीसी जारी नहीं किए जाते, जिससे वे अपना खुद का मतदान भी नहीं कर पाते हैं। हसला के राज्य प्रेस सचिव अजीत चंदेलिया का कहना है कि इस तरह की धमकियों से कर्मचारी और अधिकारी वर्ग डरने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें