फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा के साथ नहीं होंगे विधानसभा चुनाव, इस मामले में हरियाणा बना देश का पहला राज्य

Wed, 26 Dec 2018 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पूरे देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ करवाने का एक माहौल तैयार किया जा रहा था, इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों को अपनी राय देनी होंगी और सदन में बिल पारित करना होगा। जहां तक हरियाणा का संबंध है चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही होंगे, अगर केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा ऐसा किया जाता है तो सरकार एक साथ चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के आम चुनाव पूरे देश में एक साथ करवाने की संभावना बन सकती है।       

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री मंगलवार को करनाल लघु सचिवालय से अंत्योदय सरल केंद्रों का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। नगर निगमों के हाल ही में हुए मेयर चुनावों में जातिगत टिप्पणी के सवाल पर सीएम ने कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत तरह से प्रस्तुत किया गया, हर व्यक्ति की जन्म से ही कोई न कोई जाति होती है, इसलिए राजनीति को जाति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। मैंने ये कहा कि अगर वो जाति की बात करते हैं तो उसमें भी मैं उनसे आगे हूं। 

सीएम मनोहर लाल
करनाल में मारुति द्वारा अपनी इकाई स्थापित करने के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मारुति पर निर्भर है, सरकार की ओर से मारुति को गुरुग्राम में 2, समालखा, फरीदाबाद व करनाल में 1-1 स्थान की पेशकश की गई है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले से सरल केंद्रों का फीडबैक लिया जाएगा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। 

37 विभागों की 485 ऑनलाइन सेवाएं एक छत के नीचे मिलेंगी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को करनाल लघु सचिवालय से ‘डिजिटल हरियाणा’ उपक्रम के तहत सभी 22 जिलों में वीसी के माध्यम से अंत्योदय सरल केंद्रों का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश की दो महान विभूतियों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व मदन मोहन मालवीय का जन्मदिवस है। पूरे देश में आज सुशासन दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उसी कड़ी में हरियाणा में भी 37 विभागों की 485 सेवाएं और योजनाओं की ऑनलाइन शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है  जहां गांवों में 4000 अटल सेवा केंद्र, 22 जिला मुख्यलयों, 51 उपमंडल और 20 अंत्योदय सरल केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। समाज के कमजोर वर्ग के लिए सभी प्रकार की अंत्योदय सेवाएं, योजनाएं अब अंत्योदय सरल केंद्रों पर एक छत के नीचे मिलेंगी। 

अंत्योदय सेवा हेल्प लाइन 1800-2000-023 का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने अंत्योदय सेवा हेल्प लाइन का उद्घाटन किया और टोल फ्री नंबर 1800-2000-023 अपने मोबाइल से डायल भी करके देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा योजनाओं की जानकारी के लिए लांच किए गए उमंग एप की तर्ज पर हरियाणा में भी सरल एप लांच किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोपहर 2 बजे खंड व तहसील स्तर पर संबंधित जनप्रतिनिधि सरल केंद्रों का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो की तर्ज पर प्रतिदिन सरल केंद्रों पर दी जाने वाली सेवाओं व योजनाओं की मुख्यालय चंडीगढ़ से मॉनीटरिंग भी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें