फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ खालसा दीवान के प्रधान को हटाया गया, जानिए वायरल वीडियो में क्या था?

Thu, 28 Dec 2017 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
चीफ खालसा दीवान का वीडियो वायरल
विज्ञापन
चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) के प्रधान चरणजीत सिंह चड्ढा को पद से हटा दिया गया है, क्योंकि उनका एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वे एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालात में दिखाई दे रहे हैं और वह महिला एक प्रतिष्ठित घराने की बहू है। महिला ने सीकेडी प्रधान के खिलाफ शारीरिक शोषण की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है लेकिन इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, चरणजीत सिंह चड्ढा को आनन-फानन में पदमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


उनकी जगह धनराज सिंह धन्नू को नया प्रधान बनाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद जहां चरणजीत सिंह चड्ढा अपने व महिला के बचाव में आ गए हैं, वहीं महिला के परिजन इसे साजिश करार दे रहे हैं। बता दें कि चड्ढा बादल परिवार के काफी करीबी हैं। यही वजह है कि उन्हें विवादों में रहने के बावजूद कई महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया गया है। उनका होटल भी विवादों में रहा है। ताजा मामले के तूल पकड़ने के बाद चड्ढा दिल्ली कूच कर गए हैं।

इन ओहदों पर आसीन हैं चड्ढा
चरणजीत सिंह चड्ढा चीफ खालसा दीवान चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान हैं। इसके साथ ही वह खालसा कालेज गवर्निंग काउंसिल के उप प्रधान, जीएनडीयू के सिंडीकेट सदस्य, पंजाब लॉन टेनिस एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी, पंचशील हाउसिंग बिल्डिंग सोसाइटी के प्रधान, पंजाब एंड हरियाणा फाइनेंस कंपनी एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य, चड्ढा चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चीफ खालसा दीवान का पद छीना

चीफ खालसा दीवान का वीडियो वायरल
विवादित वीडियो वायरल होने के बाद चरणजीत सिंह चड्ढा से बुधवार को चीफ खालसा दीवान का अध्यक्ष पद छीन लिया गया। जानकारी मिली है कि सीकेडी ने उनसे इस्तीफा मांगा था लेकिन उन्होंने नहीं दिया तो आनन-फानन में कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर उन्हें पद से निलंबित कर दिया गया।

चड्ढा के खिलाफ मामला दर्ज हो
चरणजीत सिंह चड्ढा के खिलाफ महिला शोषण का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्हें तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।- भाग सिंह अणखी, पूर्व ऑनरेरी सेक्रेटरी, सीकेडी

मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा है
मुझे ब्लैक मेल किया जा रहा है। यह साजिश है। वीडियो में छेड़खानी की गई है। जांच होनी चाहिए।
- चरणजीत सिंह चड्ढा, अध्यक्ष, सीकेडी

चड्ढा को गिरफ्तार करें
चरणजीत सिंह चड्ढा का खुलासा दुनिया ने देखा है। उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
- मनदीप सिंह मन्ना, पूर्व सचिव, अमृतसर कांग्रेस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें