फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चुनाव आयोग ने नहीं, पंजाब सरकार ने खुद रोकी आटा-दाल स्कीम'

Mon, 09 Jan 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
'पंजाब सरकार ने खुद रोकी आटा-दाल स्कीम'
विज्ञापन
पंजाब में गरीबों के लिए राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही आटा-दाल स्कीम को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने नहीं रोका है, बल्कि राज्य सरकार ने खुद ही इस स्कीम को रोककर केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र भेजकर पूछा है कि राज्य में चुनाव आचार संहिता जारी होने के चलते आटा-दाल स्कीम को चलाया जाए या नहीं।
विज्ञापन


सरकार ने तीर्थयात्रा योजना के बारे में भी चुनाव आयोग से जानकारी मांगी है। इस बात का खुलासा सोमवार को राज्य चुनाव अधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तब हुआ जब मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह से पत्रकारों ने आटा-दाल स्कीम पर रोक लगाए जाने के बारे में सवाल पूछ लिए। 

मुख्य चुनाव अधिकारी से पूछा गया कि चूंकि पंजाब में आटा-दाल स्कीम पहले से ही लागू है, ऐसे में चुनाव आचार संहिता के चलते क्या चालू योजना पर भी रोक लगाई जा सकती है? इस पर मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने आटा-दाल स्कीम पर रोक नहीं लगाई है। साल 2014 में आयोग ने चुनाव आचार संहिता के तहत आटा-दाल स्कीम पर रोक लगाई थी, लेकिन आगामी चुनाव को लेकर इस स्कीम के बारे कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में चुनाव आचार संहिता का सम्मान करते हुए खुद ही इस स्कीम को रोक दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोक के मुद्दे पर शिअद ने कांग्रेस और आप को ठहराया था जिम्मेदार

मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला
रोक के मुद्दे पर शिअद ने कांग्रेस और आप को ठहराया था जिम्मेदार
शनिवार को चंडीगढ़ में हुई शिअद कोर कमेटी की बैठक में पार्टी ने एक प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस और आप पर आरोप लगाया था कि दोनों दलों ने अपनी गरीब विरोधी सोच के चलते बार-बार बयान जारी कर आयोग को आटा-दाल स्कीम पर रोक लगाने के लिए मजबूर कर दिया। प्रस्ताव में दोनों दलों की निंदा करते हुए यह भी फैसला लिया गया था कि चुनाव आयोग से आटा-दाल स्कीम पर छूट हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल स्वयं बात करेंगे।

गिदड़बाहा में कांग्रेस पर पेड न्यूज की शिकायत दर्ज
पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चार जनवरी से लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत मीडिया पर प्रभावी किए गए नियमों के उल्लंघन का पहला मामला गिदड़बाहा विधानसभा क्षेत्र में सामने आया है। राज्य चुनाव आयोग को इस क्षेत्र में कांग्रेस के खिलाफ पेड न्यूज छपवाने की शिकायत मिली है, जिस पर कार्रवाई शुरू करते हुए आयोग ने गिदड़बाहा से कांग्रेस प्रत्याशी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि आयोग को जो भी शिकायतें मिल रही हैं, उन पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इस शिकायत पर भी कार्रवाई के बाद ही यह पता चल सकेगा कि शिकायत में कितनी सच्चाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें