फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा : चंडीगढ़ में व्रतियों ने सरोवर तक जाने के लिए तोड़े बैरिकेड, टब में खड़े होकर दिया अर्घ्य

Fri, 20 Nov 2020 05:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में न्यू लेक तक जाने के लिए पुलिस से उलझते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छठ महापर्व पर शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती पुलिस बैरिकेड तोड़कर न्यू लेक पर पहुंच गए। व्रतियों ने न्यू लेक के जल में खड़े होकर अर्घ्य दिया। यहां पर व्रती दोपहर बाद ढाई बजे ही पहुंचना शुरू हो गए थे। 
विज्ञापन


इस दौरान भीड़ को संभालने के लिए पुलिस ने सेक्टर-42 और 41 की मार्केट से आने का रास्ता दिया था। एक रास्ता बेअंत सिंह मेमोरियल की ओर से भी न्यू लेक पर आने का था। तीनों ओर से पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए थे। यहां से किसी को भी जाने की इजाजत नहीं दी जा रही थी। 

विज्ञापन


सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती पहुंचना शुरू हो गए, लेकिन जब उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया तो सेक्टर 42 की साइड बैरिकेड के बाहर खड़ी व्रती महिलाओं का सब्र टूट गया और वह बैरिकेड तोड़ न्यू लेक की ओर बढ़ गईं। इसके बाद प्रशासन को सभी बैरिकेड खोलने पड़े। फिर न्यू लेक पर सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार भीड़ कम थी। कोरोना के कारण बहुत कम लोग छठ पूजा के लिए घाट पर पहुंचे। व्रतियों में महिलाएं और पुरुष भी शामिल थे।

न्यू लेक के अलावा सेक्टरों, गांव और कालोनियों में कृत्रिम सरोवर का निर्माण कर छठ पूजा की। शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर महापर्व का समापन होगा।  सेक्टर 47 में व्रतियों ने कोरोना से बचाव के लिए टब में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। 
विज्ञापन


न्यू लेक पर पूर्वांचल सभा के चेयरमैन अनिल दुबे ने बताया कि सुबह पहले लेक की पूजा के बाद उसमें गंगाजल डाला गया। वहीं मलोया, डड्डू माजरा, सेक्टर 39 तथा मलोया के आसपास की सभी कालोनियों और गांवों में व्रतियों ने अर्घ्य दिए। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें