छतबीड़ जू में करीब दो साल पहले जन्में एशियन शेर असलान की बीमारी के कारण 23 मार्च की शाम को मौत हो गई। असलान व उसकी बहन पिछले कुछ दिनों से लॉयन सफारी की शान बढ़ा रहे थे। लेकिन, असलान की मौत के बाद लॉयन सफारी में में शेरों को देखने आने वाले सैलानियों को बड़ा झटका लगा है।
जानकारी के अनुसार, जू में 27 जून 2014 को अभय व हैली के चार बच्चों को जन्म दिया था। इस बच्चों में असलान एक था। देश भर में जानवरों की अदला-बदली स्कीम के तहत अभय व हैली के चार बच्चों में से अमन व हीर को दूसरे जू में भेज दिया गया था। जबकि, असलान व उसकी बहन हेमा छतबीड़ में थे।
दोनों कुछ समय पहले लॉयन सफारी में छोड़ना शुरू किया गया था। इस कारण लॉयन सफारी में काफी रौनक थी। जबकि इससे पहले लॉयन सफारी में आने वाले सैलानियों को यहां पर खुले शेर नहीं देखने को नहीं मिलते थे। लेकिन, दोनों भाई-बहन के आने से सैलानी खुश थे।
लेकिन कुछ दिन पहले ही असलान की अचानक तबीयत बिगड़नी शरू हो गई। इस कारण उसने खाना पीना छोड़ दिया। कुछ दिन से तो असलान पानी भी नहीं पी रहा था। बीमारी के चलते उसने होली वाली शाम को दम तोड़ दिया। इसके बाद उसकी बहन हेमा अकेली रह गई।
इस बारे में जू के फील्ड डायरेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि प्रबंधकों ने असलान को बचाने की काफी कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। उसे लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रखा जा रहा था। उसके खून के सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा गया था। लेकिन पिछले कई दिनों से वह कुछ खा नहीं रहा था। इस कारण उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।