कैप्टन अमरिंदर सिंह अमेरिका और कनाडा में प्रवासी भारतीयों के साथ कई मीटिंग करेंगे। इस दौरान एनआरआई से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने का आह्वान करेंगे। यह जानकारी हलका विधायक और पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने शनिवार को दी।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 19 अप्रैल से 10 मई तक अमेरिका और कनाडा के विभिन्न शहरों में पंजाबियों और एनआरआई से मिलेंगे। कंग ने कहा कि कांफ्रेंसों का प्रबंध करने के लिए उन्होंने अमेरिका में कैलिफोर्निया के यूबा सिटी का हाल ही में तूफानी दौरा किया।
इसमें कैप्टन की होने वाली मीटिंगों में लोगों को लामबंद करने के लिए मीटिंग की। मीटिंगों में कृपाल सिंह चोकर, डॉ. नरेंद्र सिंह ग्रेवाल और गुरप्रीत सिंह मौजूद रहे।