फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बिना बिल दवा नहीं बेचेंगे केमिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरएक्स और शेड्यूल एच-1 दवाओं के लिए डॉक्टर की पर्ची जरूरी
विज्ञापन

पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन का ऐलान, प्रीगाबालिन 75 एमजी की खरीद-बिक्री का भी रखना होगा रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन ने दवाओं की बिक्री में नियमों का सख्ती से पालन करने का ऐलान किया है। एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर दुग्गल ने कहा कि कोई भी केमिस्ट बिना बिल के दवा नहीं बेचेगा। एनआरएक्स और शेड्यूल एच-1 श्रेणी की दवाएं डॉक्टर की वैध पर्ची के बिना नहीं दी जानी चाहिए। इसके अलावा प्रीगाबालिन 75 एमजी की खरीद-बिक्री का पूरा रिकॉर्ड रखना भी जरूरी है।
दुग्गल ने कहा कि दवाओं की खरीद और बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखना हर केमिस्ट की जिम्मेदारी है। बिल जारी करने से दवा के स्रोत और बिक्री का रिकॉर्ड उपलब्ध रहता है। इससे दवाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाने और नियमों के उल्लंघन की स्थिति में जवाबदेही तय करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने केमिस्टों से अपील की कि वे निर्धारित कानूनी प्रावधानों का पालन करें और बिना बिल दवा बेचने से बचें। डॉक्टर की पर्ची पर बेची जाने वाली दवाओं के मामले में भी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें