फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना गैस कांड: कई विश्वविद्यालयों के रसायनशास्त्री करेंगे जांच, पीपीसीबी ने लिया बड़ा फैसला

Wed, 03 May 2023 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पीपीसीबी के चेयरमैन डॉ. आदर्श पाल विग ने बताया कि 15 टीमों का भी गठन किया है, जो घटनास्थल से 200 मीटर के दायरे में पड़ते 100 से अधिक उद्योगों में सैंपल लेंगी। चेयरमैन ने कहा कि जांच में देखा जाएगा कि उद्योगों की ओर से रसायन युक्त पानी को ट्रीट करके छोड़ा जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन
लुधियाना गैस कांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना गैस हादसे में आरोपों से घिरे पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) ने मामले की स्वतंत्र जांच कराने का फैसला लिया है। इसके लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों के केमिस्ट्री के प्रोफेसरों की एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो समयबद्ध जांच करके अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से इस बारे में संपर्क भी कर लिया गया है। टीम से सदस्य आसपास की औद्योगिक इकाइयों और सीवरेज लाइन से सैंपल भी लेंगे। जांच का सारा खर्च पीपीसीबी वहन करेगा। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में सीवरेज लाइन में औद्योगिक केमिकल डालने की वजह से बनी गैस की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। आरोप लग रहे हैं कि अगर पीपीसीबी ने समय रहते कार्रवाई की होती तो हादसा न होता। पीपीसीबी के चेयरमैन डॉ. आदर्श पाल विग ने बताया कि 15 टीमों का भी गठन किया है, जो घटनास्थल से 200 मीटर के दायरे में पड़ते 100 से अधिक उद्योगों में सैंपल लेंगी। चेयरमैन ने कहा कि जांच में देखा जाएगा कि उद्योगों की ओर से रसायन युक्त पानी को ट्रीट करके छोड़ा जा रहा है या नहीं।

जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाएगी। पता लगाया जाएगा कि जहरीली गैस के रिसाव के क्या कारण रहे। उन्होंने पीपीसीबी पर लग रहे आरोपों को गलत ठहराते हुए कहा कि सीवरेज लाइन में उद्योगों की ओर से रसायन युक्त पानी नहीं डाला जा रहा था। मौजूदा हालात को देखते हुए स्वतंत्र जांच कराना जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें